फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teenager pregnant with tantric rape

तांत्रिक के दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती

Thu, 25 Feb 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager pregnant with tantric rape
नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग तीन जगह दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। मुंडका में तांत्रिक रहमान पड़ोसी 16 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी गर्भवती हुई तो उसकी पोल खुली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुंडका में पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। करीब तीन साल पहले परिजनों ने पड़ोसी रहमान को अनुष्ठान करने के लिए घर बुलाया था। तभी से वह परिवार के कष्ट दूर करने का झांसा देकर आता था। वह किशोरी को डरा-धमकाकर अपने घर बुलाता और उसके माता-पिता को तंत्र-मंत्र से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता। शक होने पर परिजनों ने अपना घर बदल लिया, लेकिन वह बाज नहीं आया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों ने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, पंजाबी बाग इलाके में असम से नौकरी की तलाश में आई 15 वर्षीय किशोरी से 20 फरवरी से तीन युवकों ने अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे असम में रहते हैं। किशोरी पिछले दिनों नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। यहां उसे बिहार के मूल निवासी तीन युवक मिले और बढ़िया नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग समय में उससे दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने सारी बात अपने करीबियों को बताई तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। आरोपी फरार हैं। उनमें दो सगे भाई हैं। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मां के साथ रहने वाली मानसिक दिव्यांग 18 वर्षीय युवती 25 जनवरी को घर से अचानक गायब हो गई थी। मां उसे तलाश करती रही। सोमवार को कुछ लोगों ने उसे इंद्रपुरी के एक पार्क में बदहवास हालत में बैठे देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काउंसलिंग कराई तो पता चला कि दो लोगों ने उसके साथ अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया। फिलहाल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed