फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   teachers are the foundation of education: Nishank

शिक्षक शिक्षा के मूल आधार: निशंक

Wed, 09 Sep 2020 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
teachers are the foundation of education: Nishank
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि शिक्षक शिक्षा के मूल आधार होते हैं। इसीलिए नई शिक्षा नीति 2020 में उन्हें शैक्षणिक प्रणाली के केंद्र में रखा गया है। नीति में साफ तौर पर यह स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक होंगे और उनके काम करने के लिए ऐसा परिवेश दिया जाएगा जिससे विद्यालय में उत्तम कार्य संस्कृति का उदय हो सके।
विज्ञापन

वे बुधवार को मंत्रालय में आयोजित सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, स्कूली शिक्षा व साक्षरता सचिव अनीता करवल, सीबीएसई अध्यक्ष मनोज आहूजा और सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी भी ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले 38 शिक्षकों को सीबीएसई अवार्ड 2020 से सम्मानित किया। कोविड-19 के कारण सम्मान समारोह का आयोजन वर्चुअल हुआ। अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को पुुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र, एक शाल और 50 हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि कोरोना के कारण स्वास्थ्य आपात काल ने पूरे देश में स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है। आज लगभग 24 करोड़ छात्रों को 95 लाख शिक्षक घर से ही पढ़ाई कराने के लिए विवश हैं। इस संकट की घड़ी में भी उन्होंने रातों-रात दूरस्थ शिक्षा के तरीके अपना कर जिस लचीलेपन का प्रमाण दिया है, यह अभूतपूर्व है।
उन्होंने कहा, हालांकि देश के कुछ दूरस्थ भागों में स्थिति बहुत ठीक नहीं है। फिर भी इन्होंने धैर्य का परिचय दिया जो एक अतुलनीय उपलब्धि है। मैं समझता हूं कि ऐसे पुरस्कार, शिक्षकों की प्रबल इच्छाशक्ति और किसी भी स्थिति में कार्य करने की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

इन्हें मिला सम्मान
अमृतसर से अलका शर्मा (भारतीय विद्या भवन सोहन लाल पब्लिक स्कूल), पंजाब के योगेश गंभीर (प्रधानाचार्य डीएवी स्कूल फिल्लौर), चंडीगढ़ के राम कुमार शर्मा (गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 15), चंडीगढ़ से अनुजा शर्मा (प्रधानाचार्य डीएवी कॉलेज सेक्टर 15), गुरुग्राम की पुनिता मल्होत्रा (केआर मंगलम वर्ल्ड हाई साउथ सिटी), गुरुग्राम की रश्मि मलिक (प्रधानाचार्य सलवान पब्लिक स्कूल सेक्टर 15), गुरुग्राम की आरती चोपड़ा (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 46), दिल्ली की पूर्ति खन्ना (बाल भारती पब्लिक स्कूल सेक्टर 14, रोहिणी), दिल्ली की आरती कानूनगो (गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शकरपुर), दिल्ली की मृदु मारवाह (बाल भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी), दिल्ली के संजय तहिलियानी (एनके बागरोडिया पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 रोहिणी), दिल्ली की रूपा सेठी (स्वर्णलता सेठी डीएवी पब्लिक स्कूल मौसम विहार), दिल्ली की रेणु विंद्रा (दर्शन अकादमी संत कृपाल सिंह मार्ग), दिल्ली की सीमा पांडे (रामजस स्कूल पूसा रोड), दिल्ली की अमिता गर्ग (सरकारी सह-शिक्षा सर्वोदय विद्यालय रामपुरा), दिल्ली की रश्मिराज विस्वाल (प्रधानाचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा), दिल्ली की अलका कपूर (प्रधानाचार्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल शालीमार बाग), दिल्ली की हीमाल हांडू भट (प्रधानाचार्य हंसराज मॉडल स्कूल, पंजाबी बाग), ग्रेटर नोएडा की डिंपल पुरी (दरबारी लाल, फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल ), गाजियाबाद की पूनम भट्ट (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 6 वंसुधरा ), मेरठ की अनुपमा सक्सेना (प्रधानाचार्य गार्गी गर्ल्स स्कूल), लखनऊ के डॉ. चंद्रभूषण प्रकाश वर्मा (केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed