{"_id":"600f124c8ebc3e545227fb47","slug":"teacher-will-undego-english-teaching-training-course-ashram-news-noi561978176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा शिक्षण की क्षमता बढ़ाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा शिक्षण की क्षमता बढ़ाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा शिक्षण क्षमता को बढ़ाएगी। शिक्षकों में 21 वीं शताब्दी के शिक्षण कौशल विकसित किए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए टीचिंग इंग्लिश फॉर 21वीं सेंचुरी तथा कंटेंट लैंग्वेेज इंटीग्रेटेड लर्निंग स्किल नाम का सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। दिल्ली के 9 महिला कॉलेजों के 700 शिक्षकों के लिए यह प्री-सर्विस टीचर डेवेलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को अमेरिकी मिनिस्टर काउंसलर फॉर पब्लिक अफेयर्स डेविड कैनेडी के साथ इस प्रोग्राम की शुरुआत की। अमेरिकी दूतावास के क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा कार्यालय की ओर से संचालित इस कोर्स की अवधि 10 सप्ताह की है।
इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम भविष्य के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जिससे वह बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकेंगे। उन्होंने सरकारी स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और पहली महिला को भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शिक्षक बेहतर भाषा ज्ञान और 21वीं सदी के कौशल से लैस होंगे तो वह हमारे छात्रों को भी उन्नत शिक्षा देंगे। इस पाठ्यक्रम के जरिये हम शिक्षण के नए तरीके सीखने के लिए पूर्व-सेवा प्रशिक्षु अध्यापकों को हर तरह की सहायता एवं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर अमेरिकी मिनिस्टर काउंसलर फॉर पब्लिक अफेयर्स डेविड कैनेडी ने कहा कि आर्थिक विकास और छात्रों के विकास के लिए अंग्रेजी एक महत्वपूर्ण भाषा है। दिल्ली सरकार और अमरीकी दूतावास को इसके विकास के लिए साथ में काम करते हुए देखना गर्व का विषय है।
इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्र में रखते हुए शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा शिक्षण क्षमता बढ़ाना, अंग्रेजी की उत्कृष्ट पढ़ाई सुनिश्चित करना एवं 21वीं शताब्दी के शिक्षण कौशलों का विकास करना है।