{"_id":"6005d5088ebc3e32f33c9ad4","slug":"teacher-will-not-be-deployed-on-other-duties-than-corona-ashram-news-noi5606633121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के अलावा अन्य प्रशासनिक ड्यूटी में नहीं लगेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के अलावा अन्य प्रशासनिक ड्यूटी में नहीं लगेंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी जिलों को आदेश जारी कर कहा है कि वे दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को कोविड के अलावा अन्य किसी भी प्रशासनिक कार्य में न लगाएं। अगर किसी आपात स्थिति में शिक्षकों को प्रशासनिक ड्यूटी या फील्ड वर्क में लगाने की जरूरत पड़ रही है तो पहले इसकी इजाजत शिक्षा विभाग से लेनी होगी।
उपमुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संक्रमण काल में शिक्षकों को कोविड ड्यूटी जैसे घर-घर सर्वे, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आदि में लगाया गया था। कई जगह से शिकायत आ रही है कि शिक्षकों को कोविड ड्यूटी के अलावा अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी लगाया जा रहा है। बिना इजाजत के शिक्षकों को इस तरह की ड्यूटी पर नहीं लगाएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज लेने में व्यस्त हैं। साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सरकार स्कूलों में स्पेशल प्रैक्टिकल कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर चुकी है। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि शिक्षकों को कोविड संबंधित कार्यों के अलावा अन्य किसी भी गतिविधि में न लगाया जाए। जिन शिक्षकों को कोरोना से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा। इसकी जानकारी पहले शिक्षा विभाग को देनी होगी। शिक्षकों की उपलब्धता के हिसाब से ही उन्हें गैर शैक्षणिक गतिविधियों में लगाया जाएगा।