फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Summer special train will run for Sitamarhi and Darbhanga

सीतामढ़ी और दरभंगा के लिए चलाई जाएंगी समर स्पेशल ट्रेन

Fri, 23 Apr 2021 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 06:05 AM IST
विज्ञापन
Summer special train will run for Sitamarhi and Darbhanga
भारतीय रेल - फोटो : Social media

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से दरभंगा व सीतामढ़ी के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 24 अप्रैल को नई दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए ट्रेन चलेगी वहीं 25 को पुरानी दिल्ली से दरभंगा के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04494 नई दिल्ली से 24 अप्रैल को देर रात 11:55 बजे सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, लखनऊ, बाराबंकी जंक्शन, रुदौली, फैजाबाद जंक्शन, अयोध्या, गोशैनगंज, अकबरपुर, शाहगंज जंक्शन, जौनपुर, वाराणसी, वाराणसी सिटी, ओंरिहार, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवाड़ा, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। 
विज्ञापन


वहीं ट्रेन संख्या 04492, 25 अप्रैल रात 11 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा, मनकापुर जंक्शन, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जंक्शन, भाटपर रानी, मैरवा, सिवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, ढोली, समस्तीपुर जंक्शन, हैयाघाट एवं लहरिया सराय स्टेशनों पर ठहरेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed