फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukhdev, an accused in the Red Fort violence, was arrested from Chandigarh

लाल किला हिंसा में इनामी आरोपी सुखेदव चंडीगढ़ से धरा

Mon, 08 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev, an accused in the Red Fort violence, was arrested from Chandigarh
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा में 50 हजार के इनामी आरोपी सुखदेव सिंह को रविवार को चंडीगढ़ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया, बावजूद इसके दिल्ली पुलिस उसे दिल्ली लाने में कामयाब रही। आरोप है कि चंडीगढ़ की स्थानीय थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं किया। सुखदेव अभिनेता दीप सिद्धू के साथ लाल किले पर आया था। दोनों मिलकर लोगों को उपद्रव करने के लिए उकसा रहे थे। इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लालकिला हिंसा मामले में यह छठी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मिली सूचना के बाद अपराध शाखा की टीमें सुखदेव सिंह को पकड़ने चंडीगढ़ पहुंची थी। सुखदेव की गिरफ्तारी के समय चंडीगढ़ में इंडस्ट्रीयल एरिया में सेंटरा मॉल के पास स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस को घेर लिया और आरोपी को छुड़वाने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजन पर एक-एक लाख का और जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed