फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   stubble burning in neighboring is the main reason for air pollution in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह पड़ोसी राज्यों की पराली : आप

Thu, 08 Oct 2020 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
stubble burning in neighboring is the main reason for air pollution in Delhi
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई जाने वाली पराली को मुख्य वजह बताया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का 45 प्रतिशत हिस्सा पंजाब, हरियाणा और यूपी में जलाई जाने वाली पराली है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार इस इन राज्यों में 35 मिलियन टन पराली जलने की उम्मीद है। पार्टी ने पड़ोसी राज्यों को आगाह किया है कि पराली जलाने पर रोक लगाएं। पार्टी कहा कि पड़ोसी राज्यों ने गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांध ली है और सच से मुकर रहे है कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए वही जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री है, जिन्होंने प्रदूषण के खिलाफ गंभीरता दिखाई। ईमानदारी के साथ लड़ने की इच्छा दिखाई है। वहीं, पंजाब व हरियाणा की सरकार उदासीनता बरत रही है। पराली भी जलने से रोकने में कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन

चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले साल के मुकाबले अक्तूबर के पहले सप्ताह में पराली जलाने के मामलों में पंजाब में 9 गुना और हरियाणा में 3 गुना वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार भी सिर्फ वायु प्रदूषण से निपटने की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि केंद्रीय वित्त मंत्री की घोषणा का क्या हुआ जिसमें हवा को स्वच्छ करने के लिए 4,400 करोड़ रुपये खर्च करने की बात थी। अाखिर कहां गया पैसा। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एक्शन प्लान जारी किया है। ‘युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध’ नाम से एक अभियान भी शुरू किया गया है। वायु प्रदूषण से दिल्ली वालों के फेफड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दिल्ली एक गैस चैंबर में तब्दील होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed