फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Stole pipe of oxygen plant installed in hospital for drinking alcohol arrested

दिल्ली: शराब पीने के लिए अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का चुराया पाइप, सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 10:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 10:47 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान एक्स ब्लॉक निवासी पवन (24) के रूप में हुई है। आरोपी पर जुआ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Stole pipe of oxygen plant installed in hospital for drinking alcohol arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मंगोलपुरी थाना पुलिस ने नशे की लत पूरा करने के लिए संजय गांधी अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र से तांबे के पाइप को चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान की। उसके कब्जे से पुलिस ने 40 किलो तांबे का पाइप बरामद किया है। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों के लिए जर्मनी से आयतित 9 करोड़ रुपये के ऑक्सीजन संयंत्र को अस्पताल में लगाया गया था। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान एक्स ब्लॉक निवासी पवन (24) के रूप में हुई है। आरोपी पर जुआ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शराब पीने का लत है और अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने तांबे के पाइप की चोरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया उक्त ऑक्सीजन संयंत्र को कुछ सप्ताह पहले अस्पताल में स्थापित किया गया है। इसे कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये की लागत से जर्मनी से आयात किया गया है। ऑक्सीजन ले जाने वाली पाइपलाइन चोरी हो गई थी, इसलिए यह काम नहीं कर रही थी। अस्पताल की ओर से इसकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी नियुक्त किया गया है, लेकिन चोरी के समय वह वहां मौजूद नहीं था। इस संयंत्र से कोविड वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है और पाइपलाइन को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया था।

17 जुलाई को संजय गांधी अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक ने मंगोलपुरी थाने में चोरी की शिकायत की। जिसमें बताया कि 15 जुलाई को किसी बदमाश ने संजय गांधी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की तांबे के पाइप की चोरी कर ली है। जिसे कोविड वार्ड और ऑपरेशन थियेटर के लिए लगाया गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 


पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें एक युवक पाइप चोरी करते हुए देखा गया। बीट सिपाही ने फुटेज के जरिए आरोपी पवन की पहचान कर ली। पुलिस की टीम ने तुरंत उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह घर से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अस्पताल के पास से ही उसे दबोच लिया। आरोपी पाइप को कबाड़ी के पास बेचने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed