{"_id":"621113d6778f0e40943cfddc","slug":"speeding-mercedes-rammed-into-truck-car-blown-up-two-youths-killed-three-injured-returning-home-from-friend-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार मर्सिडीज, कार के उड़े परखच्चे, दो युवक की मौत, तीन घायल, दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार मर्सिडीज, कार के उड़े परखच्चे, दो युवक की मौत, तीन घायल, दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर
Sat, 19 Feb 2022 09:29 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:29 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त महावीर एंक्लेव निवासी विनोद उर्फ गौरव और पालम गांव निवासी कृष्ण सोलंकी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान पालम निवासी नितिन, जितेंद्र व करण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैंट इलाके में शनिवार तड़के तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। तीनों बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद मौके से चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी युवक फरीदाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होकर पालम स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त महावीर एंक्लेव निवासी विनोद उर्फ गौरव और पालम गांव निवासी कृष्ण सोलंकी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान पालम निवासी नितिन, जितेंद्र व करण के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को पालम गांव से एक बारात फरीदाबाद गई थी। कृष्ण सोलंकी, विनोद, नितिन, जितेंद्र व करन अपने दोस्त की शादी में शामिल होने मर्सिडीज से फरीदाबाद गए थे। गाड़ी विनोद की थी और वही चला रहा था।
विज्ञापन
शनिवार तड़के करीब तीन बजे द्वारका अंडरपास से पास ट्रक से मर्सिडीज की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मर्सिडीज का अगला दोनों पहिया निकल गया। आसपास गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और बताया कि मर्सिडीज का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया था। कार की अगली सीट पर विनोद व कृष्ण सोलंकी बैठे थे, वहीं पिछली सीट पर करण, जीतेंद्र व नितिन बैठे थे। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को एम्स ट्रामा सेंटर ले गई, जहां पर कृष्ण सोलंकी व विनोद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
करण का जबड़ा और नाक टूट गया है। उनका इलाज चल रहा है। अन्य दो का सफदरजंग और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर दूसरी गाड़ी नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे कि यह पता चल सके की कार में सवार युवक नशे में तो नहीं थे। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।