फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special train will run for Purvanchal on Chhath festival people of these cities of UP-Bihar will be able to travel

दिल्ली: छठ पर पूर्वांचल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन शहरों के लोग कर सकेंगे यात्रा

Tue, 02 Nov 2021 10:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 10:44 PM IST
सार

रेलवे ने ट्रेन संख्या 09766/09767 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09766 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर 6 नवंबर को चलेगी।

विज्ञापन
Special train will run for Purvanchal on Chhath festival people of these cities of UP-Bihar will be able to travel
train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों को लेकर उमड़ी वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने कई दिशाओं में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें छठ पर्व को ध्यान में रख बड़ी संख्या में पूर्वांचल की ट्रेन चलाई जाएंगी। ताकि दीपावली के बाद लोग इस पर्व को मनाने के लिए अपने घर पहुंच सके।

विज्ञापन

 
रेलवे ने ट्रेन संख्या 09766/09767 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09766 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर 6 नवंबर को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2 बजे यह ट्रेन रवाना होगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09767 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए 7 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, बागाह, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापुधाम मोतिहारी व चकिया स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

 
इसके अलावा ट्रेन संख्या 04998 दिल्ली जंक्शन से दरभंगा के लिए 7 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन देर रात 12:15 बजे रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल व सीतामढ़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। आनंद विहार से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 8 नवंबर को दरभंगा से चलेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 नवंबर को ही दिल्ली जंक्शन से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दोपहर बाद 3:30 बजे रवाना होगी। मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। एक अन्य स्पेशल 09623/09624 उदयपुर-किशनगंज-उदयपुर के बीच 7 व 11 नवंबर को ट्रेन चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01626/01625 जम्मूतवी-कटिहार-जम्मूतवी आरक्षित स्पेशल, ट्रेन संख्या 04568 अमृतसर-बानमंखी जंक्शन चलेगी। 


ट्रेन संख्या 04550 जम्मूतवी-कटिहार आरक्षित स्पेशल 5 नवंबर को जम्मूतवी से दोपहर 12 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय व खगड़या स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed