{"_id":"69efdbd234927abd9503d9c3","slug":"special-session-of-the-delhi-legislative-assembly-begins-today-proceedings-to-commence-at-11-am-with-tight-sec-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Tue, 28 Apr 2026 03:28 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:28 AM IST
सार
दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : DELHI ASSEMBLY
विस्तार
दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ होगी। इसके बाद सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यसूची के मुताबिक, सत्र की शुरुआत निधन संबंधी उल्लेख से होगी। इसके बाद सदस्य नियम-280 के तहत विशेष मुद्दे उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्ष 2024-25 के वित्त लेखे और विनियोग लेखे सदन के पटल पर रखेंगी। साथ ही, वह महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन पर सरकारी संकल्प भी पेश करेंगी।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निवास जाकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। उनसे दिल्ली के विकास कार्यों, भीषण गर्मी से बचने की कार्य योजना, जलभराव से निपटने की तैयारियों पर बात हुई।
विज्ञापन
विधानसभी की कड़ी सुरक्षा तैयारी :
सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में संभावित खतरों, निगरानी, ट्रैफिक, मेडिकल और आपातकालीन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। सुरक्षा के तहत इस बार विधानसभा परिसर में प्रवेश सिर्फ गेट नंबर-1 से ही होगा। ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन