फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special programs will be held daily till Holi at Chandni Chowk Hanuman mandir delhi

चांदनी चौक हनुमान मंदिर में होली तक रोज होंगे खास कार्यक्रम, एक महीने तक मनाई जाएंगी खुशियां

Mon, 22 Feb 2021 07:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Feb 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Special programs will be held daily till Holi at Chandni Chowk Hanuman mandir delhi
हनुमान मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में हनुमान मंदिर दोबारा बनने से स्थानीय व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा उत्साहित है। इन्होंने निर्णय लिया है कि वह अब से अगले एक महीने तक यानी कि 23 मार्च को होली पर्व तक मंदिर बनने के उपलक्ष्य में खुशी मनाएंगे। होली के मौके पर मंदिर पर भव्य उत्सव आयोजित होगा। 
विज्ञापन


मंदिर बनने के बाद से ही यहां पर श्रद्धालुओं का जबरदस्त तांता लगा हुआ है। मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका निभा रहे पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर इस बात को महसूस किया जा सकता है कि चांदनी चौक का प्राचीन हनुमान मंदिर टूटने से किस कदर लोगों की आस्था को चोट पहुंची होगी।
विज्ञापन


रविवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने सुबह ही दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर चांदनी चौक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। वह मंदिर बनने के बाद दूसरी बार यहां दर्शन करने के पहुंचे थे। उन्होंने कहा यहां वह केवल भक्तिभाव से यहां पर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका बस चले तो रोजाना एक वह यहां का एक चक्कर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने स्वयं अपने मंदिर की जगह बदली है। नई जगह पर मंदिर के निर्माण से रास्ता भी बाधित नहीं हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था की विजय भी हुई है।

एक महीने तक मनाई जाएंगी खुशियां

अशोक शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने, खासकर व्पापारियों ने निर्णय लिया है कि मंदिर बनने की खुशियां पूरे एक महीने तक मनाई जाएंगी। सोमवार से अखंड रामायण का पाठ शुरू हो रहा है। इसके बाद महाप्रसाद का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। रोजाना यहां पर गीत संगीत, हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इस दौरान रोजाना प्रसाद वितरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed