{"_id":"627c5cf207db1373264df7fb","slug":"south-delhi-municipal-corporation-will-plant-10-new-saplings-to-compensate-felling-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरपाई : पेड़ गिराने के बदले 10 नए पौधे लगाएगा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, कहा- गैर इरादतन गिर गया था वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरपाई : पेड़ गिराने के बदले 10 नए पौधे लगाएगा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, कहा- गैर इरादतन गिर गया था वृक्ष
Thu, 12 May 2022 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 06:33 AM IST
सार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने माना है कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक पेड़ गैर-इरादतन गिर गया था, इसके बदले में वह 10 नए पौधे लगाएगा।
विज्ञापन
mcd
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक पत्र लिखकर वन विभाग के उप वन संरक्षक को इसकी सूचना दी है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक पेड़ गिरने की सूचना उन्होंने पहले ही वन विभाग को भेज दी थी, अब पौधे लगाने के लिए भी सूचित किया है। दक्षिणी निगम प्रतिपूरक कार्रवाई में 10 पेंड़ो का वृक्षारोपण करेगा या वन विभाग के निर्देशानुसार उपाय करेगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मंगलवार को दक्षिणी निगम ने एक पेड़ उखाड़ दिया था। इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन