फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sonia gandhi wrote letter to puran wife regarding ips suicide case

IPS Suicide: सोनिया गांधी ने पूरन की पत्नी को लिखी चिठ्ठी, कहा- सत्ता में बैठे लोगों का पक्षपातपूर्ण रवैया

Sat, 11 Oct 2025 03:28 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 03:28 PM IST
सार

हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार को पत्र लिखकर शोक जताया है।
 

विज्ञापन
sonia gandhi wrote letter to puran wife regarding ips suicide case
सोनिया गांधी ने पूरन की पत्नी को लिखी चिठ्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि उनके पति की मृत्यु इस बात की याद दिलाती है कि सत्ता में बैठे लोगों का पक्षपातपूर्ण और पूर्वाग्रह से भरा रवैया आज भी सबसे वरिष्ठ अधिकारियों को सामाजिक न्याय से वंचित कर देता है।

विज्ञापन

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पत्र में कहा कि वह और देश के करोड़ों लोग अमनीत पी. कुमार के साथ न्याय की इस राह में खड़े हैं। पूरन कुमार 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे, जिन्होंने कथित रूप से मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी। उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार हरियाणा सरकार में आयुक्त और सचिव पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा, आपके पति और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री वाई. पूरन कुमार की दुखद मृत्यु की खबर अत्यंत चौंकाने वाली और गहरी पीड़ा देने वाली है। इस कठिन समय में मैं आपको और आपके पूरे परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रेषित करती हूं। उन्होंने आगे कहा, श्री वाई. पूरन कुमार का जाना हमें यह याद दिलाता है कि आज भी सत्ता में बैठे लोगों का पूर्वाग्रहपूर्ण और पक्षपात भरा रवैया, वरिष्ठतम अधिकारियों को भी सामाजिक न्याय से वंचित कर देता है। मैं और देश के करोड़ों लोग न्याय की इस राह में आपके साथ हैं। सोनिया गांधी ने पत्र के अंत में लिखा, ईश्वर आपको इस कठिन परिस्थिति में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करे। 

विज्ञापन

इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को इस कथित आत्महत्या मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। हालांकि, कुमार के परिवार ने अब तक पोस्टमॉर्टम की अनुमति नहीं दी है। उनकी पत्नी ने एफआईआर में दर्ज अधूरी जानकारी पर सवाल उठाया है। पूरन कुमार हाल ही में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रूप में तैनात थे। उन्होंने अपने पीछे आठ पन्नों का एक कथित अंतिम नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम लिए हैं, जिनमें हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया शामिल हैं। इस नोट में उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में झेली गई मानसिक प्रताड़ना और अपमान का विवरण लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed