फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Son killed father, mother also stabbed

बेटे ने पिता का किया कत्ल, मां को भी चाकू से गोदा

Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Son killed father, mother also stabbed
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में सोमवार सुबह एक युवक ने अपने पिता को चाकू मारकर उनका कत्ल कर दिया। मां बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। वारदात के बाद बड़े भाई को भी मारने पहुंचा, लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ देवेंद्र कुमार (55) और उनकी पत्नी मंजू (52) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मंजू को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे विशाल (25) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल विशाल बेरोजगार था। रुपयों को लेकर माता-पिता से झगड़ा होने के दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र कुमार कल्याणपुरी के ईस्ट विनोद नगर में रहता था। परिवार में पत्नी मंजू के अलावा बड़ा बेटा विकास, उसकी पत्नी और छोटा बेटा विशाल है। विशाल अविवाहित है। देवेंद्र दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करता था। देवेंद्र का तीन मंजिला मकान है, ग्राउंड फ्लोर पर वह खुद रहता, जबकि पहली मंजिल पर बड़ा बेटा व ऊपर विशाल रहता था। परिजनों ने बताया कि करीब आठ महीने से विशाल बेरोजगार था। उसे नशे की लत थी, इसलिए माता-पिता से पैसे मांगता रहता था। माता-पिता व बड़ा भाई विशाल को नसीहत करते हुए काम करने के लिए कहते थे। इस बात से विशाल नाराज रहता था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे विशाल का पिता से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विशाल रसोई से चाकू उठा लाया और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। देवेंद्र के चिल्लाने पर मंजू पहुंच गई। विरोध किया तो विशाल ने उस पर भी चाकू के कई वार कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बड़े भाई विकास को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। भाई ने दरवाजा बंद कर जान बचाई। इसके बाद विकास ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और विशाल को काबू कर लिया। देवेंद्र और मंजू को अस्पताल ले जाने पर देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मंजू को सफदरजंग रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर घर के बाहर जुटी रही भीड़
ईस्ट विनोद नगर में माता-पिता की हत्या की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसने भी यह बात सुनी वह घटना स्थल की ओर भागा। दिनभर घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विशाल नशे में तो नहीं था।

बेरोजगारी की वजह से हो गया था चिड़चिड़ा
परिजनों ने बताया कि विशाल का मिजाज चिड़चिड़ा था। अब लॉकडाउन में काफी समय तक बेरोजगार रहा। माता-पिता के अलावा भाई-भाभी भी उससे काम करने और नशा न करने के लिए कहते रहते थे। इस बात से काफी चिड़ता था। अक्सर माता-पिता से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। सोमवार सुबह भी उसने पिता से कुछ रुपये मांगे थे। मना करने वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed