फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Solictor General Tushar Mehta said right now we have enough oxygen if distributed rightly hearing in delhi high court

ऑक्सीजन संकट : केंद्र ने कहा- सही तरीके से अस्पतालों को आपूर्ति की जाए तो हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन 

Mon, 26 Apr 2021 02:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 02:35 PM IST
सार

ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दिल्ली सरकार को अस्पतालों और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं के बीच एक संयुक्त बैठक करनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
Solictor General Tushar Mehta said right now we have enough oxygen if distributed rightly hearing in delhi high court
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीजों की जान जा रही है। अभी भी कई मरीजों की जान पर तलवार लटक रही है। वहीं ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दिल्ली सरकार को अस्पतालों और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं के बीच एक संयुक्त बैठक करनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

मेहता ने अदालत में कहा कि दिल्ली सरकार को पर्याप्त ऑक्सीजन आवंटित की गई है, लेकिन दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली सरकार प्लांट से अपने यहां मंगवाने के लिए टैंक की व्यवस्था करने में नाकाम रही है। तुषार मेहता ने कहा कि अगर सही तरीके से वितरित किया जाए तो अभी हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को देने के लिए हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विभिन्न अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने अदालत को अवगत कराया कि अस्पतालों को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उन्हें ऑक्सीजन कब और कितनी मात्रा में मिलेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त बैठक से अस्पतालों की चिंता कम हो सकती है। 


दिल्ली सरकार ने सप्लाई चेन में डाल दी बाधा
जयपुर गोल्डन अस्पताल ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने सप्लाई चेन में बाधा डाल दी है, क्योंकि जो पहले सीधे अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई करता था, उसने अब फोन उठाना बंद कर दिया है। दिल्ली सरकार भी नहीं उठाती है और हम कहां जाएं? जयपुर गोल्डन अस्पताल ने कोर्ट से कहा कि दिल्ली सरकार की ब्यूरोक्रेसी मशीनरी हालात को कंट्रोल करने में पूरी तरह से फेल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed