{"_id":"6042830f8ebc3e5902116367","slug":"smuggling-illegal-weapons-in-stolen-car-three-arrested-ashram-news-noi5695137185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार में तस्करी कर लाते थे अवैध हथियार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार में तस्करी कर लाते थे अवैध हथियार, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये मौत का सामान लाने के लिए चोरी की कार का इस्तेमाल करते थे। मध्य प्रदेश से असलहा लाकर ये दिल्ली, एनसीआर और यूपी में बदमाशों को सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से 24 अवैध सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई हैं।
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, एसीपी जसबीर सिंह की टीम को 4 मार्च को मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने रोहिणी में हेलीपेड एरिया में घेराबंदी की। पुलिस ने यहां से यूपी में हाथरस के ग्राम बिचपुरी निवासी भुवनेश कुमार उर्फ चाम्रा (24), हाथरस के ही नांगला अनी मुरसन निवासी राकेश कुमार (23) और उनके ड्राइवर अलीगढ़ के नांगला दागुर सुभाषग्राम निवासी चंद्रवीर (23) को दबोच लिया। ये चोरी की वैगनआर कार में अवैध हथियार लेकर आए थे। चंद्रवीर सिंह ड्राइवर था। उसे अवैध हथियारों की एक खेप लाने के लिए आठ से दस हजार रुपये मिलते थे।
पुलिस के मुताबिक, एक कॉलेज से बी. फार्मा की पढ़ाई कर चुका भुवनेश कुमार बाउंसर भी रह चुका है। कोविड-19 के दौरान उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद वह मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के अवैध हथियार तस्कर राकेश से मिला। उसके कहने पर भुवनेश अवैध हथियार सप्लाई करने लगा। वह दिल्ली, मेरठ व हरियाणा के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता था। वह एक पिस्टल 15 हजार में लाता और आगे 25 से 35 हजार रुपये में बेचता था।