फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Six arrested of gang who cheated more than 500 people of crores two African nationals also included

दिल्ली: 500 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के छह गिरफ्तार, दो अफ्रीकी नागरिक भी शामिल

Fri, 18 Mar 2022 02:29 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 02:29 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के 35 बैंक खातों, 27 डेबिट कार्ड, 1.25 लाख कैश, ठगी की रकम से खरीदी गई एक बाइक, 9 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Six arrested of gang who cheated more than 500 people of crores two African nationals also included
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती या मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये अपने जाल में फंसाकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो अफ्रीकी नागरिकों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी बबलू सिंह यादव (23), बरेली निवासी कासिम खान (23), अफजल खान (29), संगम विहार दिल्ली निवासी विकास बंसल (27) और नाइजीरिया निवासी मूसा (37) व इफेनी वेलेंटाइन (33) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के 35 बैंक खातों, 27 डेबिट कार्ड, 1.25 लाख कैश, ठगी की रकम से खरीदी गई एक बाइक, 9 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। गैंग 500 से अधिक लोगों से कई करोड़ की ठगी कर चुके हैं। पिछले करीब सात सालों से आरोपी ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन


मध्य जिला की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 22 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली के नामी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये उसकी बात डॉ. अंकुश नामक शख्स से हुई। उसने खुद को यूके का डॉक्टर बताया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद आरोपी ने उससे शादी की इच्छा जताई। दोनों ने एक दूसरे के नंबर शेयर कर लिये। इसके बाद आरोपी ने बताया कि उसने 22 जनवरी को यूके से भारत आने के लिए टिकट बुक कराया है। लेकिन टिकट सीधे दिल्ली का न मिलकर मुंबई का मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 23 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम मीनाक्षी बताया। उसने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग से बोल रही है। डॉ. अंकुश अवैध रूप से 15 हजार पाउंड लेकर भारत आए हैं। इसके लिए अब उनको जुर्माना भी अदा करना होगा। मीनाक्षी ने जुर्माने के 1.76 लाख रुपये मांगे। इसके लिए डॉ. अंकुश ने अपने व्हाट्सएप नंबर से मैसेज भी किया।

लेकिन रुपये ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपियों ने महिला डॉक्टर से और रुपयों की डिमांड की। शक होने पर उन्होंने अपने दोस्तों से इसका जिक्र किया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर समझौता हुआ। बाद में पुलिस को शिकायत दे दी गई। साइबर थाना पुलिस ने तीन मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिस बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर हुए सबसे पहले पुलिस उस तक पहुंची। रुपयों को बैंक खाते में पहुंचते ही अलग-अलग जगह एटीएम से निकाल लिया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने पांच मार्च को पहले बबलू सिंह यादव को दिल्ली से दबोचा। बबलू ने बताया कि उसने बरेली के कासिम के कहने पर कई खाते खोले। 

हर खाता खोलने पर उसे 20 हजार रुपये और बैंक में आने वाली रकम का पांच फीसदी हिस्सा मिलता था। अगले दिन कासिम को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। कासिम ने बताया कि वह अकाउंट खुलवाने के बाद उनके कागजात अफजल खान और जमा खान नामक शख्स को सौंप देते हैं। पुलिस ने उसी दिन अफजल को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के बाद 11 मार्च को निहाल विहार से मूसा, इफेनी और विकास बंसल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ।


ऐसे करते थे देशभर के लोगों से ठगी
दोनों अफ्रीकी नागरिक इस पूरी साजिश के मास्टर माइंड हैं। मूसा वर्ष 2019 में भारत आया था। वहीं इफेनी 2014 में आया था। तभी से दोनों अवैध रूप से भारत में रुके थे। दोनों फेसबुक के अलावा दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट से लोगों से दोस्ती कर उनके साथ ठगी करते थे। इसके अलावा मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल देखकर आरोपी उसी तरह तोहफों के नाम पर ठगी करते थे। दोनों के अलावा बाकी लोगों का काम बैंक अकाउंट का इंतजाम करना था। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी पिछले करीब सात सालों में 500 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed