{"_id":"5f277d708ebc3e9fef426a98","slug":"sisters-will-not-be-able-to-tie-a-rakhi-on-the-wrist-of-brothers-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेंगी बहनें, फोन पर कराई जाएगी बहनों से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेंगी बहनें, फोन पर कराई जाएगी बहनों से बात
Mon, 03 Aug 2020 08:28 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:28 AM IST
सार
- कोरोना महामारी के कारण जेल प्रशासन ने लिया निर्णय
- डाक से राखी भेजने की सुविधा
विज्ञापन
रक्षाबंधन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद कैदियों की कलाई पर उनकी बहनें इस बार राखी नहीं बांध सकेंगी। कोरोना महामारी को लेकर जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि, बहनों को डाक के जरिए राखी भेजने की सुविधा दी गई है। साथ ही रक्षाबंधन के दिन जेल प्रशासन कैदियों को उनकी बहनों से फोन पर भी बात कराएगा।
विज्ञापन
जेल सूत्रों के मुताबिक, पांच साल पहले तिहाड़ जेल में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाता था। इसके लिए जेल प्रशासन काफी पहले से तैयारी व इंतजाम में जुट जाता था। बहनों को जेल में उनके भाइयों से मिलकर उनकी कलाई में राखी बांधने का अवसर दिया जाता था, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों की वजह से इसे बंद कर दिया गया। उसके बाद से बहनें जेल में बंद अपने भाइयों के लिए डाक के जरिए ही राखी भेजती थी। उम्मीद थी कि जेल प्रशासन पुरानी परंपरा के मुताबिक बहनों को इस वर्ष उनके भाइयों की कलाई में राखी बांधने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष कोरोना महामारी को लेकर कैदियों से मुलाकात कराना मुमकिन नहीं है। हालांकि, पिछले सालों की तरह ही डाक से राखी भेजने की सुविधा दी गई है। इस बार जेल प्रशासन ने तय किया है कि कैदियों को रक्षाबंधन के दिन उनकी बहनों से बात कराएगा।
विज्ञापन