फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SHO in panic due to arrival of new police commissioner Rakesh Asthana seven police remove from his post

दिल्ली: नए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के आने से दशहत में थानाध्यक्ष, सात को हटाया गया

Mon, 30 Aug 2021 09:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 09:57 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक ये परंपरा थी कि कोई गलती होने पर व इलाके में बड़ा अपराध होने पर थानाध्यक्ष को कुछ दिन के लिए लाइन हाजिर कर दिया जाता था।

विज्ञापन
SHO in panic due to arrival of new police commissioner Rakesh Asthana seven police remove from his post
राकेश अस्थाना

विस्तार

नए आयुक्त राकेश अस्थाना के के आने से दिल्ली पुलिस के थानाध्यक्ष दहशत में हैं। एक बार लाइन हाजिर व निलंबित होने के बाद फिर से थानाध्यक्ष नहीं रह जाते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि लाइन हाजिर होने के बाद थानाध्यक्ष का पद छिन जा रहा है। इससे दिल्ली पुलिस के थानाध्यक्ष दहशत में हैं। थानाध्यक्षों में अब इस कदर डर बैठ गया है कि अगर छोटी से भी गलती की या फिर हो गई तो लाइन हाजिर कर थानाध्यक्ष पद से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक ये परंपरा थी कि कोई गलती होने पर व इलाके में बड़ा अपराध होने पर थानाध्यक्ष को कुछ दिन के लिए लाइन हाजिर कर दिया जाता था। कुछ दिनों बाद उसे फिर से थानाध्यक्ष लगा दिया जाता था। मगर नए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के कार्यालय में ऐसा नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


गलती के लिए कोई माफी नहीं है। एक बार थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया तो समझो कि उसकी थाने की चौधराहट गई। कुछ ही समय में सात थानाध्यक्षों को या तो निलंबित किया गया है या फिर लाइन हाजिर कर दिया गया है। काफी दिनों से ये थाने खाले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अमर उजाला संवाददाता ने कई थानाध्यक्षों से बात की, उन्होंने बताया कि वह दहशत में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें अब लगता है कि पता नहीं कब किस गलती पर उन्हें हटा दिया जाएगा। अब तक सात थानाध्यक्षों को हटा दिया गया है। उन्हें या तो लाइन हाजिर किया गया या फिर निलंबित किया गया है। 


एक थानाध्यक्ष ने तो ये भी कहा कि पहले तो पुलिस आयुक्त दिल्ली कैडर के होते थे। किसी सीनियर पुलिस अधिकारी से जान-पहचान निकाल कर पैरबी लगाकर फिर से थानाध्यक्ष लग जाते थे। मगर अब नए पुलिस आयुक्त दूसरे कैडर के हैं। थानाध्यक्षों को उनकी शिकायत होने का भी डर सता रहा है।

इंस्पेक्टर         थाना            क्यों हटाया  
वीएन झा         पहाडग़ंज        सट्टेबाजी चल रही थी
प्रेमचंद खंडूरी        गोविंदपुरी        महिला की हत्या हुई थी
सीपी भारद्वाज      आदर्श नगर         फ्लाईओवर पर धार्मिक स्थल बनना
अक्षय कुमार        हौजखास        कारण पता नहीं
बलिहार सिंह         नेबसराय        इलाके में हेरोइन बिकना
सुनील कुमार         वसंत विहार        मायापुरी में सीबीआई रेड हुई थी
प्रमोद कुमार         न्यू अशोक नगर      सिपाही ने लड़के का अपहरण कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed