फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Sampat Nehra gang arrested fired at property dealer office demanded extortion of one crore

दिल्ली: लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के शार्प शूटर को दबोचा, प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोली चलाकर मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Sat, 04 Dec 2021 09:12 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 09:12 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, वारदात के समय पहने हुए कपड़े व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Sampat Nehra gang arrested fired at property dealer office demanded extortion of one crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोली चलाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम नगर, रोहतक, हरियाणा निवासी नवीन सिंधु उर्फ अक्षित उर्फ चीता (19) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, वारदात के समय पहने हुए कपड़े व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अपराध शाखा की टीम नवीन से पूछताछ कर उसके साथी शुभम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 17 नवंबर को नेरला इलाके के प्रॉपर्टी डीलर अनिल ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। अनिल ने बताया कि उसके कर्मचारी के पास व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप आई। उसमें आरोपी ने खुद को संपत नेहरा गैंग का सदस्य बताकर अनिल से एक करोड़ रुपये रंगदारी की डिमांड की। इसी दौरान करीब 11.06 बजे अज्ञात बदमाशों ने अनिल के दफ्तर पर कई राउंड गोलियां भी चला दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आरोपियों ने हाथ से लिखा पर्चा भी फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक खोखा व तीन गालियों के लेड बरामद हुए। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी गई। एसीपी उमेश बर्थवाल व इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन की टीम ने छानबीन शुरू की। इस दौरान टीम ने लंबी जांच के बाद एक आरोपी नवीन को आरके पुरम इलाके से दबोच लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल ली। आरोपी नवीन ने बताया कि 17 नवंबर को उसने अपने दोस्त की बाइक का इंतजाम किया। वहां से वह सोनीपत अपने दोस्त शुभम के पास पहुंचा। सुबह करीब 8.30 बजे वह नरेला पहुंचे। यहां गैंग के गुर्गे रोहित ने व्हाट्सएप कॉल कर अनिल से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए कहा। रोहित के कहने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस शुभम की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed