{"_id":"61f2fecab86ce022d91ce760","slug":"sharp-shooter-involved-in-conspiracy-to-kill-gogi-arrested-ashram-news-noi6290441175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगी की हत्या की साजिश में शामिल शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगी की हत्या की साजिश में शामिल शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल नीरज बवानिया गिरोह के शार्प शूटर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी शार्प शूटर नवीन उर्फ भांजा उर्फ विक्की ने ही गोगी की हत्या करने वाले शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। नवीन के खिलाफ मकोका आदि में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये फरारी के दौरान ज्यादातर नेपाल में छिपकर रहा है, इस कारण इसे नेपाली भी बोला जाता है।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ट को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर व नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर नवीन कार से मुजफ्फरनगर-मेरठ रोड पर किसी से मिलने आएगा। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में टीम ने यहां घेराबंदी कर रोहतक के सुनारिया चौक स्थित हरीसिंह कॉलोनी निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की थी।
नवीन ने रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जुलाई, 2021 में मंडोली जेल में गोगी की हत्या की साजिश रची गई थी। जेल में बंद गैंगस्टर सुनील बाल्यान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के साथ नवीन बाली मुख्य साजिशकर्ता था। वह भी इस साजिश में शामिल था।
विज्ञापन
नवीन उर्फ भांजा पैरोल जंप करने के बाद ज्यादातर समय नेपाल में ही रहता था। गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की 24 सितंबर को टिल्लू गैंग के दो शूटरों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी, जब रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसे पेश किया गया था। नवीन ने टिल्लू ताजपुरिया के संपर्क से हथियार लिए थे और उन्हें शूटरों को दिया था। नवीन ने शूटरों को रोहिणी कोर्ट में वकील के ड्रेस में घुसाने में सहायता की थी।
2011 में नीरज बवानिया गिरोह में हुआ था शामिल
नवीन ने खुलासा किया है कि वह 2011 में नीरज बवानिया गैंग में शामिल हुआ और उसका शार्प शूटर बन गया। 2011 में नीरज बवानिया और अन्य सहयोगी के साथ उनके प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर ग्राम मंडोठी निवासी करतार पर कई गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच गया और रोहतक में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। हरियाणा पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया था। 2012 में जेल से छूटने के बाद, वह नीरज बवानिया का करीबी और भरोसेमंद सहयोगी बन गया। दिल्ली, यूपी और हरियाणा में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नीतू दाबोदा के गिरोह को खत्म करने के लिए साजिश रची लेकिन पुलिस कार्रवाई में नीतू दाबोदा की मौत हो गई।