फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sharadiya Navratri begins MP Bansuri Swaraj offers prayers at Jhandewalan Temple in delhi extends greetings to

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ: सांसद बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Sun, 11 Oct 2026 07:15 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 07:15 AM IST
सार

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही देश भर के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Sharadiya Navratri begins MP Bansuri Swaraj offers prayers at Jhandewalan Temple in delhi extends greetings to
सांसद बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही देश भर के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने भी मंदिर पहुंचकर विशेष रूप से 'श्रंगार आरती' में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


बांसुरी स्वराज ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
झंडेवालान मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "शारदीय नवरात्रि के मौके पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आज मुझे झंडेवालान मंदिर जाकर श्रृंगार आरती देखने का मौका मिला। देवी मां का आशीर्वाद आप सभी और हमारे देश पर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। झंडेवालान मंदिर समेत राजधानी के अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed