फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shambhu Dayal Meena's son will be appointed SI in Delhi Police

Delhi News: शंभु दयाल मीणा के बेटे को दिल्ली पुलिस में नियुक्त किया जाएगा एसआई, ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद

Thu, 23 Feb 2023 05:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

आरोपी ने चाकू से हमला कर शंभु दयाल मीणा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
Shambhu Dayal Meena's son will be appointed SI in Delhi Police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में स्नैचिंग के बाद भाग रहे बदमाश को पकड़ने के दौरान जान गंवाने वाले एएसआई शंभु दयाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को दिल्ली पुलिस में एसआई नियुक्त करने का रास्ता साफ हो गया है। पिता की कर्तव्य निष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को देखते हुए उपराज्यपाल ने बेटे की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एलजी ने विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नियुक्ति के नियमों और शर्तों में भी ढील दी है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त की तरफ से नियुक्ति का प्रस्ताव एलजी को भेजा गया था। एलजी ने दिल्ली पुलिस की धारा-30 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल किया और नियम, 1980 व छूट देकर दीपक की नियुक्ति के लिए निर्धारित मानदंडों में भी राहत दी है। 

विज्ञापन

 


शंभु मायापुरी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें एक महिला ने पति का मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दी। महिला की निशानदेही पर मीणा ने 24 वर्षीय बदमाश को दबोच लिया। थाने ले जाते हुए आरोपी ने कमीज से चाकू निकालकर एएसआई के शरीर पर कई वार कर दिए। जख्मी होने के बाद बाद भी 57 वर्षीय एएसआई ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधी को फरार नहीं होने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन 8 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। एएसआई की पत्नी संजना की तरफ से दीपक की एसआई के तौर पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की अर्जी दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए सीधी नियुक्ति की शर्तों में राहत देने की एलजी से मंजूरी मांगी थी। एलजी की तरफ से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद एसआई (एक्जिक्यूटिव) के तौर पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed