फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sexual harassment with Minor for opposing marriage in Delhi

हैवानियत: दिल्ली में शादी का विरोध करने पर सामूहिक दुष्कर्म, असम की रहने वाली है पीड़ित किशोरी

Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
सार

कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति समेत फरार तीन आरापियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
sexual harassment with Minor for opposing marriage in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कालिंदी कुंज में पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली किशोरी(17) के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं किशोरी को जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी ने शादी का विरोध किया तो उसके साथ घर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन


कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति समेत फरार तीन आरापियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोवाहटी, असम की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के साथ दो दिन पहले कालिंदी कुंज थाने में पहुंची थी। किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि मदनपुर खाद में रहने वाले मधु, मनुवर हुसैन, अरिफुल और नीलचंद उर्फ बदशाह ने घर में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम आरोपी मधु व मनुवर हुसैन के पिता नूर अख्तर के घर में दिया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। किशोरी ने शिकायत में ये भी कहा गया है कि उसे मधु के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी की शिकायत पर छेड़छाड़, दुष्कर्म व पोक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। 

कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने नीलचंद(32) और नूर अख्तर (53) को गिरफ्तार किया कर लिया है।  पुलिस किशोरी के पति समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी असम फरार हो गए हैं। सभी आरोपी असम के रहने वाले हैं और मधु के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी की मधु से जबरदस्ती शादी करवा दी थी।  किशोरी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसे साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात के बाद किशोरी डिप्रेशन में चली गई है। उसकी काउंसलिंग कराई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह शादी कराई है वह मान्य नहीं है। साथ ही पीड़ित किशोरी बालिग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed