फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sero survey Every second child and adult found positive in the second wave of corona girls more infected than boys

सीरो सर्वे: दूसरी लहर में हर दूसरा बच्चा और वयस्क मिले पॉजिटिव, लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा संक्रमित

Thu, 17 Jun 2021 11:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 11:23 PM IST
सार

मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित अध्ययन में दिल्ली, भुवनेश्वर और गोरखपुर एम्स के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए कार्यरत टीम भी शामिल थी। 15 मार्च से 10 जून तक 10 हजार लोगों की जांच की गई, जिनमें 4509 का परिणाम जारी हुआ है।

विज्ञापन
Sero survey Every second child and adult found positive in the second wave of corona girls more infected than boys
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के पहले सीरो सर्वे में हर दूसरा बच्चा और वयस्क कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह लोग संक्रमित इसलिए हैं, क्योंकि इनमें कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली हैं। इन्हें नहीं पता है कि संक्रमित कैसे हुए? अध्ययन में पता चला है कि शहरी बच्चे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं लड़कों की तुलना में लड़कियां काफी संक्रमित हुई हैं। इनके अलावा सरकार का दावा था कि दूसरी लहर में 80 फीसदी तक लोग बिना लक्षण वाले हैं, लेकिन इस अध्ययन में पता चला है कि ज्यादातर एंटीबॉडी उन लोगों में मिला जिनमें कोरोना के लक्षण थे।
विज्ञापन


मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित अध्ययन में दिल्ली, भुवनेश्वर और गोरखपुर एम्स के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए कार्यरत टीम भी शामिल थी। 15 मार्च से 10 जून तक 10 हजार लोगों की जांच की गई, जिनमें 4509 का परिणाम जारी हुआ है। अध्ययन में 2 से 17 वर्ष के 700 बच्चे और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के 3809 लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2 से 17 वर्ष के 55.7 फीसदी बच्चे, 18 वर्ष से अधिक आयु के 63.5 फीसदी वयस्क संक्रमित मिले। इस दौरान यह पता चला है कि बच्चों और वयस्कों में महामारी का खतरा अलग अलग नहीं है। 700 में से 338 बच्चियां थीं, जिनमें से 198 (58.6 फीसदी) संक्रमित मिली हैं। जबकि लड़कों में 53 फीसदी संक्रमित मिले।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, अगरतला, चंडीगढ़, पांडिचेरी, ओड़िशा, केरल, दादर नागर हवेली, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार लोगों के रक्त नमूने लिए गए। इन राज्यों के आसपास छह चिकित्सीय संस्थानों को नोडल केंद्र बनाया गया था जहां नमूने आने के बाद जांच और फिर अध्ययन किया गया।

अध्ययन के दौरान शहरी क्षेत्र के 909 में से 680 वयस्क संक्रमित मिले। जबकि 2900 में से 1741 ग्रामीण संक्रमित मिले हैं। 700 में से 92 शहरी क्षेत्र के बच्चों में एंटीबॉडी मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 608 बच्चों की जांच में 322 संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर ग्रामीण में 108 में से 87 बच्चों में एंटीबॉडी मिली हैं। 

दिल्ली-एनसीआर के बल्लभगढ़ गांव के आसपास 61.4 फीसदी बच्चे कोरोना की चपेट में आए। यहां 189 में से 116 बच्चों में एंटीबॉडी मिले हैं। अध्ययन के अनुसार 45 बच्चों में बुखार, 44 संक्रमित में सांस, 10 में पेट और तीन बच्चों को न खाने में स्वाद आ रहा था और उन्हें खुशबू आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed