फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Scooter rider attacked with a knife after asking for way to pass

Delhi News: साइड मांगने पर स्कूटी सवार युवक पर चाकू से हमला

Sun, 19 Jul 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider attacked with a knife after asking for way to pass
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में बहन के साथ स्कूटी से जा रहे युवक के साइड मांगने पर एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कंधे और आंख पर चाकू लगने से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक 23 साल के विनय शर्मा परिवार के साथ राजीव नगर भलस्वा डेयरी इलाके में रहते हैं। वह टेंपो चलाते हैं। भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में विनय ने बताया कि 17 जुलाई रात करीब 9.30 बजे काम खत्म करने के बाद मालिक को चाबी देकर वह मुंहबोली बहन राशि के साथ उसकी स्कूटी पर घर जा रहा था। स्कूटी राशि चला रही थी। दुर्गा चौक के पास रास्ते में बैटरी रिक्शे वाले खड़े थे, जिनको राशि ने साइड देने के लिए कहा। एक रिक्शा वाला बहस करने लगा। तभी वहां एक युवक आया और आते ही उसके कंधे और आंख पर चाकू से हमला कर दिया। राशि ने भाई भानू को फोन कर बुलाया। भाई उसे तुरंत बुराड़ी अस्पताल लेकर गया, जहां से डॉक्टरों ने लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज करवाने के बाद पीड़ित विनय थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed