फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   scientist accused in rohini court blast case attempted suicide admitted to aiims

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में आरोपी वैज्ञानिक ने की खुदकुशी की कोशिश, एम्स में कराया गया भर्ती

Mon, 20 Dec 2021 08:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 08:26 AM IST
सार

स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, वैज्ञानिक कटारिया बहाने से बाथरूम गया और हैंडवॉश पी लिया। बाथरूम से बाहर आने पर वैज्ञानिक ने पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत की। 

विज्ञापन
scientist accused in rohini court blast case attempted suicide admitted to aiims
डीआरडीओ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने शनिवार शाम खुदकुशी करने की कोशिश की। वैज्ञानिक ने बाथरूम में जाकर हैंडवॉश पी लिया था। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तबीयत ठीक बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वैज्ञानिक घबरा गया था, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। स्पेशल पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर व डीसीपी राजीव रंजन ने फोन नहीं उठाया और न ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, वैज्ञानिक कटारिया बहाने से बाथरूम गया और हैंडवॉश पी लिया। बाथरूम से बाहर आने पर वैज्ञानिक ने पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत की। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने कुछ पी लिया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आरोपी को पहले पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां से एम्स के लिए रेफर कर दिया। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी व कर्मी ने उसे कुछ पीते नहीं देखा। पुलिस अधिकारी ये भी कह रहे हैं कि गिरफ्तारी से वैज्ञानिक बहुत ज्यादा घबरा गया, इसलिए उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी भारत भूषण ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वकील द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए मामलों से वह इस कदर दुखी था कि अगर वह वकील को मारने की साजिश नहीं रचता तो खुद आत्महत्या कर लेता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वैज्ञानिक से अभी तक हुई पूछताछ में उसने सहयोग नहीं किया। वह सीसीटीवी फुटेज में अपने को पहचानने से इंकार कर रहा है और कह रहा है कि वह रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट के बारे में कुछ नहीं जानता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed