{"_id":"60b05cf28ebc3e00d0682af3","slug":"satta-going-on-three-places-in-lockdown-police-arrested-27-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लॉकडाउन में तीन जगह चल रहा था सट्टा, पुलिस ने 27 किए गिरफ्तार, 5.38 लाख से ज्यादा की रकम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लॉकडाउन में तीन जगह चल रहा था सट्टा, पुलिस ने 27 किए गिरफ्तार, 5.38 लाख से ज्यादा की रकम बरामद
Fri, 28 May 2021 08:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 28 May 2021 08:31 AM IST
सार
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम ने बताया कि सीमापुरी थाने को सूचना मिली कि डीडीए फ्लैट, ए-ब्लॉक, न्यू सीमापुरी में सट्टा खेला जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिला पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान छापेमारी कर 27 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को तीन अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर कुल 5.38 लाख कैश, पांच बाइक, एक कार, ताश की गड्डियां इन सभी के मोबाइल बरामद किए हैं।
दो जगह सीमापुरी और एक जगह जीटीबी एंक्लेव में जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम ने बताया कि सीमापुरी थाने को सूचना मिली कि डीडीए फ्लैट, ए-ब्लॉक, न्यू सीमापुरी में सट्टा खेला जा रहा है।
सूचना मिलने के पुलिस ने यहां छापेमारी कर पंद्रह लोगों को रंगे हाथों दबोचा। इनके पास से 4.73 लाख, जुए की पर्चियां, पांच बाइक, एक कार, ताश की 12 गड्डियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरन इन लोगों ने बताया कि नीरज उर्फ निंजू नाम आरोपी यहां जुए का अड्डा चला रहा था।
विज्ञापन
फ्लैट किसी हाईकोर्ट के वकील का बताया जा रहा है, जिसे किराए पर लिया हुआ था। दूसरे मामले में सीमापुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि यहां एफ-ब्लॉक, पुरानी सीमापुरी में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर यहां से चार लोगों को दबोचा। इनके पास से 22 हजार से अधिक रुपये बरामद हुए।

तीसरे मामले में जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस का सूचना मिली कि अंबेडकर पार्क, जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव के फ्लैट में जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने छापेमारी कर यहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
इनके पास से कुल 42 हजार रुपये और ताश की गड्डियां बरामद हुई। पुलिस ने सभी 27 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
इनके पास से कुल 42 हजार रुपये और ताश की गड्डियां बरामद हुई। पुलिस ने सभी 27 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।