फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Satish Chandra Misra says BSP will surprise like 2007 in election results

दिल्ली: चुनाव नतीजों में 2007 की तरह चौंकाएगी बसपा, सतीश मिश्रा बोले-पार्टी लोगों के दिल में रहती है

Sun, 05 Dec 2021 09:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Dec 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Satish Chandra Misra says BSP will surprise like 2007 in election results
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश मिश्रा का कहना है कि भले पोस्टरों-बैनरों पर फिलहाल पार्टी की धूम नहीं दिख रही है, लेकिन चुनाव नतीजों में वह वर्ष 2007 की तरह ही चौंकाएगी।
विज्ञापन


अगले साल होने वाले चुनाव से पहले पार्टी के सुस्त पड़े रहने के प्रतिद्वंद्वियों के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों के दिल में रहती है। कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वर्ष 2007 में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल करके सरकार बनाई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती रोज संगठन की बैठक लेकर यूपी और अन्य राज्यों में चुनाव के मद्देनजर रणनीति बना रही हैं। पार्टी के अभियान में ज्यादा धूमधाम नहीं होने का यह मतलब न निकालें कि वह मैदान में नहीं है। पार्टी अध्यक्ष और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed