फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sanitation workers' strike called off.

Delhi News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Wed, 19 Aug 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike called off.
मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और नौकरी देने का आश्वासन
विज्ञापन


अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया
पूर्वी दिल्ली में प्रभावित सफाई व्यवस्था जल्द होगी सामान्य


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की हत्या के विरोध में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा की निजी कंपनी मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक में सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया। इससे पूर्वी दिल्ली में तीन दिन से प्रभावित सफाई व्यवस्था के जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।

बैठक में मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही निजी कंपनी की ओर से मृतक के परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। सफाई कर्मचारियों की अन्य जायज मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल अनिल कुमार की हत्या के विरोध में सफाई कर्मचारी तीन दिन से काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे यमुनापार के कई इलाकों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। सड़कों और गलियों के किनारे कूड़े के ढेर जमा होने लगे थे। मंगलवार को मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया था लेकिन बुधवार को मुआवजे की रकम को लेकर फिर विरोध शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मृतक के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। उनका कहना था कि 10 लाख रुपये की सहायता पर्याप्त नहीं है। इसके बाद सीबीडी ग्राउंड में प्रदर्शन किया गया। बाद में निगम अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में सहमति बनने पर हड़ताल खत्म कर दी गई। स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी को सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और हितों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब जमा कूड़े को हटाकर सफाई व्यवस्था सामान्य करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed