{"_id":"6247eaf0f679613d8a372b15","slug":"samyukta-kisan-morcha-alleges-modi-government-avoided-questions-of-the-committee-on-msp-skm-in-its-email-to-sanjay-agarwal-dated-march-24th-requested-clarification","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा: संगठन की शिकायत- एमएसपी पर सरकार ने आश्वासन देकर छोड़ा, चार महीनों से लगातार टाले जा रहे हमारे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा: संगठन की शिकायत- एमएसपी पर सरकार ने आश्वासन देकर छोड़ा, चार महीनों से लगातार टाले जा रहे हमारे सवाल
Sat, 02 Apr 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:10 PM IST
सार
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 22 मार्च को एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य युद्धवीर सिंह को कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने फोन किया और भारत सरकार की ओर से गठित कमेटी के लिए एसकेएम से दो से तीन नाम मांगे गए। किसान नेताओं ने कहा कि इस मौखिक संदेश से यह कुछ साफ नहीं हुआ कि इस समिति में और किन लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी के सवालों को टालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सरकार ने दिसंबर से अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 22 मार्च को एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य युद्धवीर सिंह को कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने फोन किया और भारत सरकार की ओर से गठित कमेटी के लिए एसकेएम से दो से तीन नाम मांगे गए। किसान नेताओं ने कहा कि इस मौखिक संदेश से यह कुछ साफ नहीं हुआ कि इस समिति में और किन लोग शामिल होंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 24 मार्च को संजय अग्रवाल को अपने ईमेल में स्पष्टीकरण का अनुरोध किया था। एसकेएम ने 30 मार्च को फिर से यह ईमेल भेजा, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
किसान मोर्चा ने अब कहा है कि एमएसपी पर कमेटी का गठन स्पष्ट और सहमत शर्तों पर होना चाहिए। मोर्चा ने एक बार फिर सरकार से कमेटी की विवरण की मांग की है। साथ ही समिति के लिए अपने नामितों का नाम लेने से इनकार कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि
जब तक इस कमेटी के स्वरूप और कार्यसूची की पूरी जानकारी नहीं होगी तब तक ऐसी किसी समिति में हिस्सा नहीं लेंगे।