फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sagar Dhankar murder case: Wrestler Sushil Kumar released from Tihar jail

Sagar murder case: सागर हत्याकांड में आरोपी पहलवान सुशील तिहाड़ से रिहा, पत्नी की बीमारी के चलते मिली जमानत

Sun, 06 Nov 2022 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 06:23 AM IST
सार

Sagar Dhankhar murder case: सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील को जमानत मिल गई है और उसे तिहाड़ से रिहा कर दिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील को अंतरिम जमानत प्रदान की है। 

विज्ञापन
Sagar Dhankar murder case: Wrestler Sushil Kumar released from Tihar jail
पहलवान सुशील कुमार file pic - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से...

विस्तार

सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील को जमानत मिल गई है और उसे तिहाड़ से रिहा कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील को अंतरिम जमानत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार सुशील की पत्नी बीमार है और उसकी सर्जरी होनी है इसीलिए अदालत ने सुशील को जमानत दी है। सागर हत्याकांड में सुशील समेत 18 आरोपी हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से सुशील को गेट नंबर 4 की जगह किसी अन्य गेट से रिहा किया गया। सुशील की रिहाई के आदेश तिहाड़ में शनिवार को ही पहुंचे थे। सुशील को अंतरिम जमानत शुक्रवार को ही दे दी गई थी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुशील की पत्नी की सर्जरी 7 नवंबर को होनी है। अदालत ने सुशील की सुरक्षा और निगरानी के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात करने का भी आदेश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुशील को 12 नवंबर तक के लिए जमानत प्रदान की है। जमानत देते हुए अदालत ने कई शर्तें रखी हैं। हालांकि सुशील को जमानत देने का सरकारी वकील ने विरोध किया लेकिन हालात के मद्देनजर अदालत ने उसे जमानत दे ही दी। सुशील की रिहाई जमानत मिलने के एक दिन बाद हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आदेश में अदालत ने कहा कि आरोपी की पत्नी की हालत और दो नाबालिग बच्चों को देखते हुए जमानत प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही अदालत ने कहा है कि जमानत की अवधि खत्म होते ही सुशील को जेल अधीक्षक के समक्ष समर्पण करना होगा। यानी 13 नवंबक को सुशील को समर्पण की हिदायत है। 


बता दें कि 4 मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर और सोनू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी और इस घटना में सोनू महाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। सागर हत्याकांड में सुशील मुख्य आरोपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed