फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sachin Bishnoi alias Sachin Thapan has been sent on 10 days remand by the Patiala House Court

Sidhu Moosewala: हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई को कोर्ट किया गया पेश, 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 01 Aug 2023 05:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 05:00 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी सचिन बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान से भारत लेकर आ गई थी।

विज्ञापन
Sachin Bishnoi alias Sachin Thapan has been sent on 10 days remand by the Patiala House Court
सचिन बिश्नोई - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन(२६) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान से प्रत्यार्पण कराकर भारत ले आई है। पंजाबी गायक की हत्या की साजिश के आरोपी सचिन तिलक राज टुटेजा नाम से संगम विहार के पते पर बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था। मूसेवाला की हत्या के बाद सचिन ने इंटरनेट मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली थी। इससे पहले गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सचिन के खिलाफ १२ अपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय खतरनाक अपराधी लारेंस बिश्रोई का भांजा सचिन बिश्रोई तिलक राज टुटेजा पुत्र भीम सैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया। ये पंजाब गायक की हत्या से पहले विदेश भागा था। सचिन ने अपने साथियों के साथ तिलक नगर इलाके में रियल एस्टेट कारोबारी के दोनों पैरों में गोली मारकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। सचिन ही फरार था। इसके खिलाफ मकोका का मामला भी दर्ज है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सचिन की भूमिका भी सामने आई। सेल को पता लगा कि सचिन अजरबैजान पहुंच गया है। इसके बाद उसका रेड नोटिस तैयार कर इंटरपोल की मदद ली गई। अजरबैजान पुलिस ने उसक पकड़ रखा था और डिटेंशन सेंटर में रखा हुआ था। स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम की देखरेख में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के एक एसीपी राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर निशांत दहिया और एसआई मंजीत की टीम रविवार को अजरबैजान गई थी। ये सचिन बिश्नोई को दिल्ली ले आई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मंसा जिले में की गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लारेंस बिश्नोई का बेहद करीबी गैंगस्टर सचिन बिश्नोई हत्या से पहले 21 अप्रैल 2022 तक भारत में था। उसके बाद उसने फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाया था और भारत से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed