फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ruthless mother: Putting the innocent in the washing machine, gave a painful death, then kept it in the oven too people were stunned when it was revealed

निर्दयी मां: वाशिंग मशीन में डाल मासूम को दी दर्दनाक मौत, फिर ओवन में भी रखा, खुलासा हुआ तो लोग सन्न रह गए

Tue, 22 Mar 2022 10:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

आरोपी महिला डिंपल दूसरा बच्चा लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने अपनी बच्ची की हत्या की है। हालांकि डीसीपी का कहना है कि महिला ने बच्ची की हत्या क्यों की है, इसका अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Ruthless mother: Putting the innocent in the washing machine, gave a painful death, then kept it in the oven too people were stunned when it was revealed
बच्ची की हत्या करने वाली कलियुगी मां पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर में माइक्रोवेव ओवन में बच्ची अनन्या कौशिक (करीब दो महीने) का शव मिलने के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है। आरोपी मां डिंपल कौशिक ने चलती वाशिंग मशीन में मासूम को डालकर उसकी हत्या की थी। हत्या एक दिन पहले की थी और बच्ची के शव को 16 घंटे पलंग पर लिटाकर रखा था। राज खुलने के डर से बच्ची के शव को ओवन में छिपा दिया था।

विज्ञापन


ये खुलासा होने के बाद मालवीय नगर पुलिस ने आरोपी मां डिंपल कौशिक को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हत्या मुंह दबाकर हुई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिंपल दूसरा बच्चा लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने बच्ची की हत्या की है। हालांकि डीसीपी का कहना है कि महिला ने बच्ची की हत्या क्यों की है, इसका अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल ने 20 मार्च को करीब 12 बजे बच्ची को चलती वशींग मशीन में डाल दिया था। बच्ची की जब मौत हो गई तो उसने बच्ची को पलंग पर लाकर लिटा दिया था और कंबल से ढक दिया था।

हालांकि आरोपी डिंपल का कहना है कि वशींग मशीन में बच्ची गिर गई थी। पुलिस उसके इस बयान पर विश्वास नहीं कर रही है। परिजनों ने बच्ची के बारे में कई बार पूछा तो उसने हर बार बताया कि बच्ची सो रही है। 21 मार्च को उसे लगा कि राज खुल जाएगा तो उसने 21 मार्च को शाम चार बजे बच्ची के शव को माइक्रोवेव ओवन में छिपा दिया था। 
इसके बाद उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और उलटी करने पर चार वर्षीय बेटे को पीटने लगी।

बच्ची की रोने की आवाज सुनकर गुलशन कौशिक, उसका छोटा भाई व गुलशन की मां पहली मंजिल पर गए। डिंपल ने कमरा अंदर से बंद रखा था। कमरे का शीशा तोड़कर ये लोग अंदर गए। डिंपल बेहोश थी। उसे मदनमोहन मालवीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि वह बेहोश होने का नाटक कर रही है। इसके बाद उसे घर ले गए। घर आकर बच्ची की याद आई तो गुलशन के छोटे भाई व पड़ोसियों ने अनन्या को ढूंढा। अनन्या का शव ओवन में मिला था। 

बच्ची का शव सड़-गल गया था

बच्ची का शव 16 घंटे रखे रहने के कारण काफी हद तक सड़-गल गया था। शव से बदबू भी आने लग गई थी। ताजुब्ब वाली बात ये है कि परिजनों को बदबू आने से भी बच्ची के बारे में पता नहीं चला। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए हैं। बच्ची का मुंह दबाकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी डिंपल को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और ये पता करेगी कि उसने बेटी की हत्या कैसे की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ये खुलासा होगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन

पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को घुमाया था

दूसरी मंजिल पर पड़ोसी के घर में कैमरा लगा हुआ है। आरोपी डिंपल ने पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को भी घुमाया दिया था, ताकि बच्ची को लाते-जे जाते वह कैमरे में कैद न हो जाए। पुलिस ने कैमरे के डीवीआर को जब्त कर लिया और इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी बच्ची को लाते- ले जाते कैमरे में कैद हुई है या नहीं।

16 घंटे में बच्ची को किसी ने देखा नहीं

आरोपी डिंपल ने अपनी दो महीने की बच्ची की हत्या 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कर दी थी। अगले दिन चार बजे तक परिवार के किसी भी सदस्य ने बच्ची के बारे में नहीं पूछा। कोई डिंपल से बच्ची के बारे में पूछता तो वह कहती थी वह सो रही है। गुलशन व उसके परिवार के लोग कितने असंवेदनशील है कि उन्होंने बच्ची के बारे में एक बार भी चिंता नहीं हुई।

आरोपी मां ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया

डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने कहा कि आरोपी डिंपल ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। उसके साथ घर का या फिर बाहरी कोई व्यक्ति नहीं था। जब उसने दूसरी मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया तो उस समय वह अकेली थी। मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली डिंपल की करीब छह वर्ष पहले गुलशन कौशिक से शादी हुई थी। डिंपल 12 कक्षा पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed