फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ruckus between two groups in Geeta Colony, half a dozen injured, four arrested

Delhi News : गीता कालोनी में दो गुटों में बवाल, आधा दर्जन जख्मी, चार गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 06:41 AM IST
सार

हत्या के एक मामले में गवाही न देने को लेकर हुआ विवाद, दोनों ओर से जमकर चलीं बोतलें, हुआ पथराव। गीता कालोनी की शंकर शंभूनाथ वाली गली में हुई वारदाता, पहले भी दोनों गुटों के बीच हो चुका है झगड़ा।

विज्ञापन
Ruckus between two groups in Geeta Colony, half a dozen injured, four arrested
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहदरा जिले के गीता कालोनी इलाके में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच खूब बवाल हुआ। दोनों ओर से पथराव के अलावा बोतलें भी चली। हमले के दौरान दोनों ओर से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी एक दूसरे पर हमला करते रहे। हालात देकर मौके पर दूसरे थानों से स्टाफ को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान आफताब (37), फरदीन (19), वैश करण (21) और निशित (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ दंगा करने, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल हत्या के एक मामले में गवाही न देने का दबाव बनाने के लिए सारा बवाल हुआ। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11.14 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि शंकर शंभूनाथ वाली गली में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा है। दोनों ओर से पथराव के अलावा बोतलें फेंकी जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अभी बवाल जारी था। गली में पत्थरों के अलावा बोतलों के टूटे हुए टुकड़े पड़े थे। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने एक दूसरे पर हमला जारी रखा। यहां दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात पर काबू पाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद दूसरे थानों से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि बाकी छह अन्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम को मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद पूरे एरिया की सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया।

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गली में रहने वाला मेहताब का भाई आफताब एक हत्या के मामले में मुख्य गवाह है। हत्या के मामले में गैंगस्टर निशांत अरोड़ा उर्फ नौनी जेल में बंद है। निशांत लगातार अपने लड़के भेजकर आफताब और उसके परिवार पर गवाही न देने का दबाव बना रहा है।


इसको लेकर दोनों के बीच पहले भी नोंकझोंक होती रही है। मेहताब ने दावा किया कि फरदीन और निशित निशांत के ही लड़के हैं। इससे पूर्व निशांत के साथ काम करने वाले प्रिंस वाधवा ने घोंडली में दूध कारोबारी जितेंद्र उर्फ जीतू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दंगा करने वाले फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed