फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Robot did knee surgery, patient started walking after two hours

रोबोट ने की घुटने की सर्जरी, दो घंटे बाद चलने लगा मरीज

Tue, 10 Aug 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Robot did knee surgery, patient started walking after two hours
नई दिल्ली। दिल्ली के आकाश अस्पताल में भर्ती हुए भिवानी (हरियाणा) निवासी रोहताश (58) के घुटने की सर्जरी रोबोट की सहायता से की गई। वह दो घंटे बाद ही चलने लगे। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यह घुटने के प्रत्यारोपण की उत्तर भारत की पहली रोबोटिक सर्जरी है।
विज्ञापन

सेना में सूबेदार रह चुके रोहताश को पांच साल से घुटने में तेज दर्द होता था। समस्या के बढ़ने के बाद उन्हें हरियाणा से आकाश हेल्थकेयर अस्पताल में रेफर किया गया था। अस्पताल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग के निदेशक डॉक्टर आशीष चौधरी ने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई थी। इसके बाद रोबोट की सहायता से सर्जरी की गई। रोबोटिक सर्जरी की वजह से घुटने के अधिकांश भाग को बिल्कुल समान बनाए रखने में मदद मिली। डॉक्टरों ने बहुत कम समय में रोबोटिक पेटेलोफेमोरल ज्वाइंट (पीएफजे) रिप्लेसमेंट सर्जरी की। इसका सबसे बड़ा फायदा यह रहा कि मरीज के पूरे घुटने के प्रत्यारोपण की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

डॉ. ने बताया कि घुटने के जोड़ में तीन भाग होते हैं। इस जोड़ में एक आंतरिक (बीच का मीडियल) और एक बाहरी (लेटरल) कम्पार्टमेंट होता है। नीकैप (पेटेला के रूप में जाना जाता है, जिस भाग में रोगी को अर्थराइटिस हो रहा था), घुटने के जोड़ के सामने की रक्षा करता है और जांघ की हड्डी से जुड़कर तीसरा जोड़ बनाता है, जिसे पेटेलोफेमोरल कहा जाता है। सर्जरी में पूरे घुटने के बजाय केवल क्षतिग्रस्त हिस्से को बदला गया। इस सर्जरी में काफी कम समय लगा। सामान्य ऑपरेशन में एक से दो घंटे लग जाते हैं, लेकिन रोबोटिक सर्जरी में केवल 40 मिनट लगी। इस प्रक्रिया में बहुत छोटा चीरा लगाया गया। सर्जरी के दो घंटे बाद रोहताश चलने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed