{"_id":"5ff96f138ebc3e33f52b4fe4","slug":"returning-passengers-from-britain-facing-problems-due-to-new-guidelines-of-delhi-government-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार के नए आदेश से ब्रिटेन से लौट रहे यात्रियों को हो रही परेशानी, पहले जानकारी नहीं देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार के नए आदेश से ब्रिटेन से लौट रहे यात्रियों को हो रही परेशानी, पहले जानकारी नहीं देने का लगाया आरोप
Sat, 09 Jan 2021 02:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार, ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होने पर भी सात दिन संस्थागत क्वारंटीन और सात दिन घर में आइसोलेशन में रहना होगा। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया है। ब्रिटेन से भारत के लिए सीमित संख्या में यात्री उड़ानों का परिचालन 16 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शुक्रवार से दोबारा बहाल कर दिया गया है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। यात्रियों को हवाईअड्डे पर ही अपने खर्च पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा।
यात्रियों की ट्रेसिंग की जा रही है
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा, उनकी कड़ी निगरानी की जाएगी। सरकार का यह आदेश अभी ट्रायल के रूप में एक हफ्ते तक जारी रहेगा। लिहाजा,14 जनवरी तक आने वाली उड़ानों के यात्रियों का इन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। सरकार इस आदेश को आगे भी बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि यह नियम शुक्रवार से लागू हो चुका है। दिसंबर में जो यात्री दिल्ली लौटे थे। उन पर यह नियम लागू नहीं किया जाएगा। तब आए यात्रियों की ट्रेसिंग की जा रही है। इसमें संक्रमित मिलने वाले मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से आने वाले जो यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी तो उन्हें एयरपोर्ट के आसपास होटल या सरकारी क्वारंटीन केंद्रों में रखा जाएगा। जबकि, पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों को अस्पताल और आइसोलेशन केंद्र में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पहुंच रहे लोगों को हो रही परेशानी
सरकार के इस आदेश के बाद ब्रिटेन से एयरपोर्ट पहुंच रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए इस आदेश की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी। अचानक से यह नियम उन पर थोपा जा रहा है। हालांकि एयर इंडिया ने ट्वीट कर लिखा है कि ब्रिटेन से आ रहे यात्रियों को सरकार के इस आदेश की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। सफर के दौरान भी कई बार इस नियम के विषय में अनाउंसमेंट किया गया। ब्रिटेन से लौटे यात्री हरप्रीत ने कहा कि यह नया आदेश केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया में शामिल नहीं था। इसके चलते उन्हें जानकारी नहीं थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है इससे काफी समस्या हो रही है।