{"_id":"6036341a8ebc3ee9490db4f2","slug":"retired-ifs-officer-shoot-himself-to-death-at-his-house-in-defence-colony-delhi-leaves-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी, लाइसेंसी पिस्टल मुंह में रखकर चलाई गोली, सिर से बाहर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी ने गोली मारकर की खुदकुशी, लाइसेंसी पिस्टल मुंह में रखकर चलाई गोली, सिर से बाहर निकली
Thu, 25 Feb 2021 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
IFS officer suicide: फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी में भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रंजीत सेठी (81) ने बुधवार सुबह अपने आवास पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने पिस्टल मुंह में रखकर गोली चलाई थी, जो सिर से बाहर निकल गई। उन्हें मूलचंद अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। वह फ्रांस और यूएई में भारत के राजदूत रहे थे। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, रंजीत सेठी पत्नी के साथ डी-132 में पहली मंजिल पर रहते थे। इस इमारत में भूतल पर यूपी से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी रहते हैं। रंजीत सेठी का बेटा श्रीलंका में रियल एस्टेट का व्यवसाय करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है।
विज्ञापन
उनकी बेटी डिफेंस कॉलोनी में ही सी-ब्लाक में रहती है। उनके नौकर ने बुधवार सुबह 7:25 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि डिफेंस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत है। डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष वहां पहुंचे और उन्हें मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा, अब और जीना नहीं चाहते
पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वे अब और जीना नहीं चाहते। जांच के दौरान पता चला कि सेठी दो-तीन महीने से किसी बीमारी से पीड़ित थे। बीएल कपूर अस्पताल से उन्हें मंगलवार को ही छुट्टी मिली थी।