फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   republic day 2021 and tractor rally alert terrorist organisation sikh for justice threatens power cut in delhi on 25 and 26 january

सिख फॉर जस्टिस की धमकी- 25 और 26 जनवरी को करेंगे दिल्ली की बिजली गुल

Mon, 25 Jan 2021 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Jan 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
republic day 2021 and tractor rally alert terrorist organisation sikh for justice threatens power cut in delhi on 25 and 26 january
india gate - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस और किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए राजधानी और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित संगठन दिल्ली में बिजली गुल करने की साजिश रच रहा है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में 25 और 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने सोशल मीडिया पर बिजली गुल करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को जब से ये सूचना मिली है तब से अधिक अलर्ट हैं। बताया जा रहा है कि डिस्कॉम, पावर ग्रिड और पावर सब-स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए नौजवानों को भड़काया जा रहा है। खुफिया एजेंसिंयों की सिख फॉर जस्टिस संगठन पर नजर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमले के पहले ही मिल चुके हैं इनपुट्स
आतंकी संगठन 26 जनवरी के मौके पर व उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। रोंहिग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायनी हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कहीं भी टारगेट किलिंग करवा सकते हैं।

ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन का भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के बहुत गंभीर इनपुट्स मिले हैं। आतंकी हमले के सीरियस इनपुट़्स मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में हैं।

दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते यानि स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार आतंकी हमले के बहुत ही सीरियस इनपुट्स हैं। आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया समेत कई जगहों पर आतंकी हमला करवा सकते हैं।

रोंहिग्या के एक ग्रुप को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये ग्रुप दिल्ली समेत देश में फिदायनी बनकर हमला कर सकते हैं। इसके अलावा खालिस्तान, उत्तर-पूर्वी राज्यों के उग्रवादी संगठन व जम्मू कश्मीर के कुछ आतंकी ग्रुप एक हो गए हैं। दिल्ली दंगों में बड़ी भूमिका निभाने वाली एक संस्था द्वारा आतंकी संगठनों के साथ देने के लिए भी इनपुट्स हैं। ये इनपुट्स पिछले सप्ताह मिले हैं।

इनपुट्स में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35ए हटाने के विरोध व राममंदिर बनने के विरोध में आतंकी संगठन टारगेट किलिंग करवा सकते हैं।  इनपुट्स में ये भी कहा गया है कि आतंकी किसान आंदोलन का भी फायदा उठा सकते हैं।

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए किसान आंदोलन सिरदर्द बना हुआ है। दिल्ली में हाईअलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को किसानों के सभी धरना स्थल, गणतंत्र परेड व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अर्लट कर दिया है। इन जगहों पर सीनियर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

रोंहिग्या ग्रुप द्वारा आतंकी हमले के पहली बार इनपुट्स मिले हैं-

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोंहिग्या ग्रुप द्वारा आतंकी हमला करने के पहली बार इनपुट्स मिले हैं। दिल्ली में अवैध रूप से घुसे आठ रोंहिग्या घुसपैठियों को उत्तम नगर व पूर्वी दिल्ली से पकड़ा है। इस तरह पहली बार रोंहिग्या घुसपैठिए पकड़े गए हैं।

ज्यादातर आतंकी संगठन एक हो गए हैं-
इनपुट्स में ये भी कहा गया है कि ज्यादातर आतंकी संगठन एक हो गए हैं। इन्होंने देश के उग्रवादी संगठनों को मिला लिया है। ये किसी न किसी सूरत में आतंकी हमला करना चाहते हैं। देश के कई राज्यों में खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले के इनपुट्स भेजे हैं। ड्रग्स सप्लाई कर आतंकी हमलों के लिए पैसा एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed