फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Relief expected from tomorrow in Delhi's winter

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, शिमला-मसूरी से भी सर्द रही दिल्ली, कल से सुधरेंगे हालात

Fri, 06 Jan 2023 08:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 08:57 AM IST
सार

राजधानी में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार जारी है। पारा गुरुवार को लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिल्ली कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक सर्द रही। कल से राहत की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Relief expected from tomorrow in Delhi's winter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गिरते पारे के साथ समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़के की ठंड जारी है। आज भी दिल्ली की सुबह बेहद सर्द है। गुरुवार को पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिल्ली कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक सर्द रही। हालांकि कल से राहत की उम्मीद है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली में भीषण सर्दी में आग का सहारा
दिल्ली में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच लोग खुद को गर्म रखने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। ये नजारा है दिल्ली के निजामुद्दान इलाके का। 
 

दिल्ली के आयानगर व रिज केंद्र पर न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो साल में यह जनवरी का न्यूनतम तापमान है। ठंड के साथ घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में भी मौसम का यही मिजाज रहा। यूूपी में झांसी 3.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी।

कल से उत्तर-पश्चिम भारत में सुधरेंगे हालात :
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते सात जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात सुधरने शुरू होंगे। पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्र में लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। 

कोहरे से 14 ट्रेनें प्रभावित
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 12 ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे तक देरी से नई दिल्ली पहुंचीं और दो का परिचालन समय बदलना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे ने भी कोहरे के कारण कम दृश्यता का अलर्ट जारी किया।


मैदानों में सीकर सबसे ठंडा
मैदानों में राजस्थान का फतेहपुर (सीकर) माइनस 1.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके बाद राजस्थान का चूरू माइनस 1.5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे सर्द इलाका रहा। पंजाब में गुरदासपुर और हरियाणा में हिसार 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।

शिमला-मसूरी से सर्द रही दिल्ली
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली बृहस्पतिवार को डलहौजी (4.9 डिग्री), धर्मशाला (5.2 डिग्री), कांगड़ा (3.2 डिग्री), शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री), मसूरी(4.4 डिग्री), नैनीताल (6.2 डिग्री) से सर्द रही। 

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, तीन डिग्री पर ठिठुरी दिल्ली, कल से सुधरेंगे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed