फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ration door step delivery scheme Dy CM Sisodia firebacks Sambit Patra after press conference

घर-घर राशन योजना: पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भड़के सिसोदिया, बोले- संबित की गालियां भाजपा को मुबारक

Sun, 06 Jun 2021 02:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 06 Jun 2021 02:17 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि शायद भाजपा को केजरीवाल की यह अपील समझ आ गई होगी। लेकिन उन्होंने पूरी प्रेस कांफ्रेंस में राशन की चोरी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने ये तो बोला कि 80 करोड़ लोगों को राशन मिलता है लेकिन 80 करोड़ लोगों की दिक्कतों के बारे में नहीं बोला।

विज्ञापन
Ration door step delivery scheme Dy CM Sisodia firebacks Sambit Patra after press conference
मनीष सिसोदिया

विस्तार

दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना को लेकर केंद्र और केजरीवाल सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले केजरीवाल, फिर संबित पात्रा और अब मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि किसी को कपड़े या फ्रिज जैसी बड़ी-बड़ी चीजें घर में डिलीवर हो रही हैं तो गरीब को उनके हिस्से का राशन भी घर में डिलीवर होना चाहिए। दिल्ली सरकार चाहती है उन लोगों को राशन घर पर डिलीवर किया जाए। हम सब जानते हैं कि कितनी चोरी हो रही है गरीबों के राशन की। 

विज्ञापन


कई बार लोगों को कम राशन मिलता है, आधा मिलता है, पूरा नहीं मिलता, समय से नहीं मिलता। ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपील की थी कि जब लोगों को पिज्जा घर में मिल सकता है कि राशन क्यों नहीं। इसलिए प्रधानमंत्री से इस योजना को न रोकने की अपील की गई थी, लेकिन इसके जवाब में भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन


मुझे उम्मीद थी कि शायद भाजपा को केजरीवाल की यह अपील समझ आ गई होगी। लेकिन उन्होंने पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राशन की चोरी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने ये तो बोला कि 80 करोड़ लोगों को राशन मिलता है लेकिन 80 करोड़ लोगों की दिक्कतों के बारे में नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि पात्रा को राशन की चोरी रोकने में नहीं, मुख्यमंत्री को गाली देने में दिलचस्पी है। उन्हें उनकी गालियां मुबारक। उनकी गालियां भारतीय जनता पार्टी को मुबारक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed