फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rakesh Tikait said will not stop organizing Mahapanchayats

राकेश टिकैत बोले: बंद नहीं करेंगे महापंचायतों का आयोजन, जानिए क्या है आगे की रणनीति?

Sun, 12 Dec 2021 09:25 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 09:25 AM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज(रविवार) मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए जा रहा हूं। संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 15 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait said will not stop organizing Mahapanchayats
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

किसान आंदोलन के स्थगन के फैसले के बाद आगे की रणनीति क्या होगी, इसको लेकर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि 15 दिसंबर तक सभी किसान धरना स्थल छोड़ देंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 15 जनवरी को होगी। आज(रविवार) मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए जा रहा हूं। इस यात्रा का उद्देश्य उक्त क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन समाप्त कराना है। 

विज्ञापन

समय-समय पर होगा महापंचायत का आयोजन

इससे पहले उन्होंने शनिवार को टिकैत ने कहा कि वे महापंचायतों का आयोजन बंद नहीं करेंगे। किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय-समय पर महापंचायत का आयोजन होगा। अधिकांश किसान शनिवार को दिल्ली की सीमा को छोड़कर अपने घरों को लौट गए हैं। .

विज्ञापन

...तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं

किसान 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- किस्सा रुला देगा: रेलवे ट्रैक में फंसा था भतीजा, ट्रेन पास आते ही मासूम के ऊपर लेट गई बुआ, फिर जान देकर दिया जीवनदान

3 से 4 दिन में खाली हो जाएगा बॉर्डर

किसानों के मुताबिक, आंदोलन स्थल पूरी तरह से खाली होने में तीन से चार दिन का समय लगेगा। ऐसे में आंदोलन स्थल पर अंतिम दिन तक लंगर की सुविधा जारी रहेगी। इस कड़ी में शनिवार को भी दिनभर लंगर के साथ मिठाइयां बंटने का दौर जारी रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed