राकेश टिकैत बोले: अभी तो बातचीत शुरू हुई है, देखते हैं क्या निष्कर्ष निकलेगा, हमें राज्यवार मुआवजा चाहिए
राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी की हमारी मांग भारत सरकार से है। बातचीत अभी शुरू हुई है, देखते हैं इसका क्या निष्कर्ष निकलेगा। टिकैत ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार जब तक चाहेगी, तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी की हमारी मांग भारत सरकार से है। बातचीत अभी शुरू हुई है, देखते हैं इसका क्या निष्कर्ष निकलेगा। अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है, हम अपने मुद्दों और आंदोलन को लेकर चर्चा करेंगे। आज की बैठक में एमएसपी, अजय मिश्रा टेनी से जुड़ा मामला, किसानों पर मुकदमें और मुआवजा ये सभी मुद्दे शामिल हैं। सरकार जब तक चाहेगी तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा
राकेश टिकैत ने कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा रही। हालांकि वे किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए सहमत हो गए हैं। पंजाब की तरह हमें किसानों की मौत और रोजगार के लिए राज्यवार मुआवजा चाहिए।
Our demand for MSP is from the Govt of India. The talks have just started, we'll see how it goes. We won't develop any strategies today, we'll only discuss how the agitation moves forward: BKU leader Rakesh Tikait on Farmers Association meeting today
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 4, 2021