फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rakesh Tikait said Kumar Vishwas did not get a Rajya Sabha seat so these allegations are being made On accused of Arvind Kejriwal Khalistani 

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी बताने पर राकेश टिकैत बोले- कुमार विश्वास को राज्यसभा की सीट नहीं मिली, इसलिए लगा रहे ये आरोप

Sat, 19 Feb 2022 06:04 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 06:04 PM IST
सार

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said Kumar Vishwas did not get a Rajya Sabha seat so these allegations are being made On accused of Arvind Kejriwal Khalistani 
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमार विश्वास द्वारा अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी का आरोप लगाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक आंदोलनकारी हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है। साथ ही कहा कि कवि कुमार विश्वास उनकी पार्टी में थे। राज्यसभा सीट को लेकर उनका मतभेद था। उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं मिली। इसलिए कुमार विश्वास ये आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन




बता दें कि कुछ दिन पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


पंजाब कोई राज्य नहीं
कुमार विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी
आरोप लगने पर अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है, जिसे मोदी जी और राहुल जी ने गंभीरता से ले लिया है। उन्होंने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया, जिसने आतंकी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं। मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed