फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rajendra Nagar by-election: BJP-Congress clean bold with AAP's hat-trick

Rajendra Nagar by-election : आप की हैट्रिक से भाजपा-कांग्रेस क्लीनबोल्ड, केजरीवाल का जलवा कायम

Mon, 27 Jun 2022 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 04:54 AM IST
सार

आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11,468 मतों से जीत हासिल कर परचम फहराया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को शिकस्त दी है। 

विज्ञापन
Rajendra Nagar by-election: BJP-Congress clean bold with AAP's hat-trick
दुर्गेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) का जलवा कायम है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11,468 मतों से जीत हासिल कर परचम फहराया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को शिकस्त दी है। 

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। इस क्षेत्र से वर्ष 2020 में आप नेता राघव चड्ढा विधायक बने थे, लेकिन इस साल राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से त्याग पत्र दे दिया था। आप ने इस क्षेत्र में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। आप की हैट्रिक से भाजपा और कांग्रेस क्लीनबोल्ड हो गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पूसा स्थित आईटीआई में हुई मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम आने तक दुर्गेश पाठक ने 18 राउंड में बढ़त बनाए रखी। भाजपा उम्मीदवार पांच राउंड में ही उनकी बढ़त कम कर सके, लेकिन किसी भी राउंड में आगे नहीं निकल पाए। यहां तक भी भाजपा अपने गढ़ में भी आप से बढ़त बनाने में सफल नहीं हुई। भाटिया ने मतगणना के पहले पांच राउंड में कुछ टक्कर दी, लेकिन इसके बाद दुर्गेश पाठक की बढ़त निरंतर बढ़ती गई। अंत में उन्होंने दो राउंड में बढ़त कम की।

आप और कांग्रेस के वोट घटे, भाजपा के बढ़े
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में दो साल पहले हुए चुनाव और अब उपचुनाव के मत प्रतिशत की तुलना करें तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोट कम हुए हैं, जबकि भाजपा के वोटों में बढ़ोतरी हुई। वहीं, नोटा दबाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दो साल पहले आप नेता राघव चड्ढा को 57.05 फीसदी वोट मिले थे, जबकि अब 55.78 फीसदी मत मिले। कांग्रेस को इस बार 2.79 फीसदी और दो साल पहले 3.80 फीसदी वोट मिले थे। भाजपा को वर्ष 2020 में 37.70 फीसदी और इस बार 39.91 फीसदी वोट मिले। नोटा का बटन इस बार .76 फीसदी लोगों ने दबाया, जबकि दो साल पहले इनकी संख्या .45 फीसदी थी।

गंदी राजनीति को हराया और अच्छे काम को सराहा
राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत और सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली...।

- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

जनता के फैसले का सम्मान करती है भाजपा : गुप्ता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने राजेंद्र नगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया को मिले वोट के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। भाजपा इस जनादेश का सम्मान करती है। हमारे कार्यकर्ता इस चुनाव की भांति आगे भी और अधिक बल के साथ रणक्षेत्र में उतरेंगे। भाजपा और राजेंद्र नगर की जनता ने दिन-रात एक करके विधानसभा उपचुनाव में जो मेहनत की है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी। भाजपा विपक्ष में रहते हुए भी दिल्ली की जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाती रहेगी। 

लोगों की समस्या के लिए काम करेंगे : भाटिया
भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में काम करते रहेंगे। यह चुनाव भाटिया बनाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो गया था। यह चुनाव प्रत्याशियों के बीच नहीं लड़ा गया। मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगे गए। आप ने अपने प्रत्याशी के पोस्टर-बैनर हटाकर मुख्यमंत्री के पोस्टर लगा दिए। मुख्यमंत्री पिछले आठ साल में एक बार भी इस क्षेत्र में नहीं पहुंचे, लेकिन इस चुनाव में कई बार रोड शो किया। आरोप लगाया कि मतदाताओं को आप कार्यकर्ताओं और विधायकों ने धमकाने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed