{"_id":"62db65b9cd095302836cf2ed","slug":"rain-lashes-parts-of-delhi-people-gets-relief-from-humidity-and-hot-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain In Delhi: दिल्ली में बारिश ने दी गर्मी से राहत, रिमझिम फुहारों ने सुहावना किया मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Delhi: दिल्ली में बारिश ने दी गर्मी से राहत, रिमझिम फुहारों ने सुहावना किया मौसम
Sat, 23 Jul 2022 08:36 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 23 Jul 2022 08:36 AM IST
सार
बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा कर दिया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना दिया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन उमस लगातार बनी हुई थी। लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन में उमस के बाद दोपहर बाद मौसम बदलने लगा था। अचानक काले बादल छा गए और बारिश होने लगी थी। यह बारिश रुक-रुक कर अभी भी हो रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया था कि अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई थी।#WATCH | Rain lashes parts of Delhi, visuals from Ring road, Moti Bagh pic.twitter.com/QdXirrRMWn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 23, 2022
कल तो एक घंटे के भीतर ही दिल्ली में 3.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही दिल्ली में अभी तक जुलाई में 220 मिमी बारिश से अधिक दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर जुलाई में दिल्ली में 210.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। ऐसे में दिल्ली में इस समय बारिश का पूरा कोटा हो गया है।
हालांकि, इसमें से 117.2 मिमी बारिश 30 जून और एक जुलाई के बीच रात में दर्ज की गई थी। इसके बाद बीते बुधवार को करीब 53 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, अन्य दिनों में रिमझिम बारिश की फुहारों के साथ बारिश का कोटा पूरा हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से लेकर अभी तक 246.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 69 से 98 फीसदी रहा।
मौसम विभाग ने कहा था कि आज अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी।