{"_id":"603d644fb3e24b51d4296428","slug":"railways-transported-110-million-tons-of-cargo-during-corona-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल के बीच रेलवे ने 110 करोड़ टन माल की ढुलाई की, औसत स्पीड भी हुई दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल के बीच रेलवे ने 110 करोड़ टन माल की ढुलाई की, औसत स्पीड भी हुई दोगुनी
Tue, 02 Mar 2021 03:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 02 Mar 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड के दौरान दुनिया की रफ्तार थर्मी रही, लेकिन रेलवे का पहिया नहीं रूका। मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तु को मालगाड़ी एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती रही। कोरोना की चुनौतियों के बावजूद रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले साल अप्रैल महीने से जब यात्री ट्रेन थम गई तो मालगाड़ियों ने रफ्तार भरी और 1 अप्रैल 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच 110 करोड़ टन माल ढुलाई की।
विज्ञापन
रेलवे ने पिछले वित्तिय वर्ष के दौरान माल ढुलाई को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं मालगाड़ी की औसत रफ्तार भी बढ़ी। पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने की स्थिति में मालगाड़ी की औसत रफ्तार 47.7 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई जबकि पिछले साल फरवरी महीने में मालगाड़ियों की औसत रफ्तार करीब 23 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई थी। माल ढुलाई के साथ रेलवे की कमाई भी जमकर हुई।
विज्ञापन
बीते महीने रेलवे ने माल ढुलाई से 11096.89 करोड़ रुपए अर्जित किया जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 10305.02 करोड़ रुपए था। इस तरह पिछले साल की तुलना में रेलवे ने 7.7 प्रतिशत अधिक कमाई की। 28 फरवरी को रेलवे ने माल ढुलाई से 509.44 करोड़ रुपये कमाई की जो कि पिछले साल इसी दिन की कमाई से 34 प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारतीय रेल ने कोरोना की चुनौतियों के बावजूद 110 करोड़ टन मालगाड़ी से माल की ढुलाई की है। इस तरह से पिछले वित्तिय वर्ष की समान अवधि के सभी आकड़े को पीछे छोड़ दिया है।