फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rahul Gandhi may announce Punjab CM candidate on Feb 6

Punjab Election: राहुल गांधी छह फरवरी को कर सकते हैं सीएम उम्मीदवार की घोषणा, कार्यकर्ताओं से ले रहे फीडबैक

Wed, 02 Feb 2022 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 10:29 PM IST
सार

पंजाब में मतदान से पहले कांग्रेस अपना सीएम चेहरा घोषित करेगी। पार्टी में नेताओं ने अपनी लामबंदी शुरू कर दी है। राहुल गांधी छह फरवरी को पंजाब का दौरा कर सकते हैं। कांग्रेस पंजाब में सीएम फेस के लिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर रही है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi may announce Punjab CM candidate on Feb 6
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के फैसले को लेकर इंतजार की घड़ी 6 फरवरी को खत्म हो सकती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी पंजाब में छह फरवरी को सीएम के चेहरे की घोषणा कर सकती है। राहुल गांधी छह फरवरी को पंजाब का दौरा कर सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने अपने 27 जनवरी को अपने पंजाब दौरे के दौरान एलान किया था कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव सीएम चेहरे के साथ लड़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद जल्द ही इसका एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रसे अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम चेहरे को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। पार्टी अपने शक्ति एप के जरिये कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से जवाब मांग रही है। पार्टी ने आम लोगों से भी इस विषय पर राय मांगी है और यह दो दिनों से यह कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी छह फरवरी रविवार को पंजाब का दौरा कर सकते हैं और सीएम चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। पिछले कई सप्ताहों से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने का दावा किया है। कांग्रेस अपना जोर चन्नी पर लगाती नजर आ रही है जोकि अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और उन्हें दो विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौर से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी और एसटी कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक रहे हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कुछ अन्य छोटे समूहों के उदय के बाद वे पार्टी से दूर हो गए। कांग्रेस अब पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जगह चन्नी को सीएम बनाकर एससी वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जिसमें पंजाब की लगभग एक तिहाई आबादी शामिल है। चमकौर साहिब सीट से तीन बार के विधायक चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने हैं।

वह दो सीटों से मैदान में उतरने वाले एकमात्र पार्टी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने पंजाब में अपने उम्मीदवारों को टिकट आवंटित करने में 'एक परिवार, एक सीट' के फॉर्मूले का पालन किया है। राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि चन्नी और सिद्धू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी सीएम के रूप में चुना जाएगा, दूसरा उसका समर्थन करेगा।


राहुल गांधी ने यह बयान तब दिया जब सिद्धू ने रैली में पार्टी से चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की और कहा कि वह शोपीस नहीं बनना चाहते हैं। अमरिंदर सिंह के हटने और चन्नी के पद पर पदोन्नत होने के बाद भी पार्टी में मतभेद जारी रहे हैं। कांग्रेस पंजाब में सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन और भाजपा, अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) गठबंधन भी चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed