फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Raghav Chadha on Captain amrinder singh resignation Congress a sinking Titanic Punjab biggest casualty in Congress Game of Thrones

कैप्टन के इस्तीफा पर राघव चड्ढा बोले: कांग्रेस एक डूबता हुआ टाइटैनिक, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान 

Sat, 18 Sep 2021 06:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने वीडियो संदेश में कहा कि सत्ताधारी पार्टी में सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
Raghav Chadha on Captain amrinder singh resignation Congress a sinking Titanic Punjab biggest casualty in Congress Game of Thrones
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में पंजाब में शासन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने वीडियो संदेश में कहा कि सत्ताधारी पार्टी में सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। उन्हें पंजाब के कल्याण की नहीं, बल्कि अपनी निजी खुशी की परवाह है। कांग्रेस एक डूबता हुआ टाइटैनिक है, जिसके पास न तो विजन है और न ही प्रतिबद्धता।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा में आने का न्योता भी मिल चुका है। पंजाब के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने यह प्रस्ताव रखा है। शनिवार को पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकार वार्ता में मास्टर मोहल लाल ने कैप्टन की तारीफों के पुल बांधे और भाजपा में शामिल होने का न्योता भी दिया। पूर्व मंत्री मोहन लाल ने यहां तक कह दिया कि वह पंजाब में भाजपा का साथ दें और सूबे में भाजपा की सरकार बनाएं और नेतृत्व करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed